एक महीना हुआ नहीं, लीड एक्ट्रेस ने ही छोड़ा शो!
कविता कौशिक ने डॉक्टर भानुमति ऑन ड्यूटी के सीरियल पर भयंकर बम फोड़ दिया है। दरअसल खबर आ रही है कि कविता अब इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगी। ये हम नहीं कह रहे बल्कि खुद कविता ने ही इसकी जानकारी दी है। कविता का कहना है कि भानुमति का रोल बिल्कुल एफआईआर सीरियल की चंद्रमुखी चौटाला जैसा है जिसमें उनके लिए कुछ नया करने को नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार कविता अपने रोल में और ज्यादा एक्शन सीन चाहती हैं। कविता ने ये भी कहा था कि उन्हें शो के प्रॉड्यूसर विपुल शाह पर भरोसा है। इसका मतलब ये हुआ कि कविता इन्हें टाइम दे रही थी।
[तारक मेहता के सेट पर मौत, शूटिंग टली!]
कविता ने अब कहा है कि अब ये शो मेरे बिना ही चलेगा, मुझे नहीं लगता कि इस शो में मेरी ज़रूरत है। इसलिए मैं ये शो छोड़ रही हूं। खास बात ये है कि अभी इस सीरियल को शुरू हुए एक महीना भी नहीं हुआ और सीरियल के इतने दमदार किरदार ने ही शो छोड़ने का मन बना लिया।
आपको बता दें कि पहले ये तय हुआ था कि सब टीवी के सीरियल 'वो तेरी भाभी है पगले' में कविता की एंट्री होगी, लेकिन बाद में उन्हें सीरियल 'डॉक्टर भानुमति ऑन ड्यूटी' में लीड रोल मिल गया।
गौरतलब है कि कविता इससे पहले एफआईआर सीरियल में चंद्रमुखी चौटाला के रोल में दिखाई दे चुकी हैं। उनका ये किरदार काफी सुपरहिट हुआ था। उन्हें इस रोल के लिए काफी अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं और लोगों ने उन्हें चंद्रमुखी के रोल में काफी पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications











