कविता कौशिक ने परेशान होकर टीवी इंडस्ट्री को कहा अलविदा, 'चंद्रमुखी चौटाला' बोलीं- 'मुझे दुख है...'

Kavita Kaushik

Kavita Kaushik On Quitting TV Industry: टीवी शो 'एफआईआर' में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कविता कौशिक ने छोटे पर्दे को अलविदा कहने का फैसला लिया है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में इसकी वजह बताई। उन्होंने ये भी कहा कि वे अब वेब सीरीज और फिल्मों में काम करने के मौके तलाश रही हैं।

टाइम्स नाउ से बात करते हुए कविता ने कहा- 'टीवी तो मुझे करना ही नहीं है। मैं 30 दिन का काम नहीं कर सकती। मैं वेब शो या फिल्में करने के लिए तैयार हूं लेकिन मैं एक एवरेज दिखने वाली एक्ट्रेस नहीं हूं जो आसानी से हर तरह के रोल में ढल जाए। सिर्फ कुछ ही तरह के रोल हैं जो मेरी पर्सनैलिटी के काबिल हैं।'

कविता कौशिक ने आगे कहा- 'मुझे शैतानी रस्में जैसी डायन के रोल के लिए टीवी प्रोजेक्ट ऑफर होते रहते हैं। लेकिन मैं अब वैसी जिंदगी नहीं जी सकती जो तीन साल पहले थी जब मैं पूरी तरह टेलीविजन कर रही थी। मैं उस फेज के लिए आभारी हूं लेकिन मैं यंग थी और मुझे पैसा चाहिए था। लेकिन अब, मैं उस तरह का समय नहीं दे सकती। जब 'एफआईआर' में ज्यादा समय नहीं लगता था तब भी मैं शिकायत करती थी।'

'एफआईआर' एक्ट्रेस कहती हैं- 'टीवी कंटेंट पर टीवी कंटेंट रिग्रेसिव लगता है। इसलिए मैं इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती। एक समय था जब टीवी प्रोग्रेसिव था और हमारे पास कई तरह के शो थे। वहां वैराइटी थी और सभी के लिए एंटरटेनमेंट था। लेकिन अब जिस तरह का कंटेंट हम दिखा रहे हैं वो यंग जेनरेशन के लिए वाकई खराब है।'

कविता ने कहा- 'हम अपने रियलिटी शो और नाटक में जिस तरह का रिग्रेशन दिखाते हैं, उससे लोग एक-दूसरे से नफरत करने लगते हैं। मैं भी इसका हिस्सा रही हूं और मुझे बहुत दुख है। मैंने किसी तरह से उस रिग्रेशन में योगदान दिया है। वे टीवी पर जो दिखाते हैं, मैं उसे एक्सेप्ट नहीं करती। जो भी बोलो, हम भारतीय हैं और हमें लगता है जो टीवी पर दिख रहा है वो सच है, हम इससे इंस्पायर होते हैं।'

बता दें कि 'एफआईआर' के अलावा कविता कौशिक 'बिग बॉस 14' का हिस्सा भी रही हैं। आखिरी बार वे पंजाबी कॉमेडी-ड्रामा 'कैरी ऑन जट्टा 3' में नजर आई थीं।

More from Filmibeat

Read more about: kavita kaushik television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X