Kavita Kaushik: कविता ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, सुनाई खरी खोटी

Kavita Kaushik

Kavita Kaushik: टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस कविता कौशिक हमेशा ही अपने विंदास अंदाज से सबकी बोलती बंद कर देती है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं और ट्रोलर्स को जवाब भी देती है। हाल ही में ट्रोलर्स की कविता ने अच्छी फटकार लगाई और खरी खोटी सुनाई।

दरअसल बात ऐसी है कि, कॉमेडी-कॉप शो 'एफआईआर' में लेडी दबंग पुलिस ऑफिसर 'चंद्रमुखी चौटाला' का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं कविता कौशिक काफी समय से पर्दे से दूर हैं। तो ऐसे में हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें "41 साल की बदसूरत महिला" कहकर ट्रोल किया था और उनके सोशल मीडिया पर कमेंट किया।

फिर कविता चुप कैसे बैठ सकती है, तो जवाब में कविता ने अपनी सही उम्र बताते हुए कहा कि वह इस उम्र में भी 'सुंदर' और 'हॉट' हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "42!!! और मैं खूबसूरत हूं! और हॉट इतनी हूं कि उफ्फ्फ!!! सॉरी आपको आपके घरवाले पालने में डालकर भूल गए! आपको बड़ा हग, मुझे यकीन है कि आप अच्छे हैं, बस अप्रभावित हैं।"

जैसे ही कविता कौशिक ने ट्रोलर को जवाब देते हुए यह पोस्ट की, वैसे ही फैंस ने उनकी तारीफ करनी शुरू कर दी। कई सारे फैंस और यूर्जस ने कविता की तारीफ की और कहा कि आप सच में खूबसूरत हैं और आपने सब बहुत अच्छे से संभाला।

गौरतलब है कि, टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने साल 2017 में अपने बेस्ट फ्रेंड और बिजनेसमैन रोनित बिस्वास के साथ शादी रचाई थी, दोनों अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं, कविता सोशल मीडिया पर कई सारे फोटोज और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। बैसे जाहिर है कि इससे पहले भी कई बार कविता अपने विचार इस तरह से ट्रोलर्स सामने रख चुकी है। और कविता के अलावा भी टीवी जगत में कई ऐसे एक्ट्रेस हैं जो ट्रोलर्स को सही जवाब देती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kavita kaushik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X