#BiggBoss10 : देखते हैं कौन टिक पाएगा इनके सामने!
बिग बॉस सीज़न 10 का जल्द ही आगाज़ होने वाला है। इसी के साथ इस सीज़न में भाग लेने वालों में से सबसे पहले नाम आया है हरियाणा की नामी वेटलिफ्टर कविता दलाल का। सुनने में आया है कि कविता दलाल इस सीज़न में भाग ले सकती हैं। बता दें कि वेटलीफ्टिंग में दक्षिण-एशियाई खेलों समेत कई अन्य मुकाबलों में लगातार 9 सालों तक गोल्ड मेडल जीतने का रिकार्ड कविता के नाम है।

कविता दलाल को असली शेरनी भी कहा जाता है क्योंकि 4 साल के बेटे की इस मां ने राष्ट्रिय स्तर की पहलवान बुलबुल को सलवार-कमीज पहनकर ही रिंग में धराशायी कर दिया था। इस कामयाबी के बाद से ही बिग बॉस के निर्माताओं की नजर कविता पर थी और वे कुछ भी करके कविता को घर में लाना चाहते थे।
आ रहा एकता कपूर का नया शो, इस सीरियल को करेगा रिप्लेस!
कविता के बड़े भाई संजय दलाल के बयान के मुताबिक, कविता खली के नक्शेकदम पर चलकर डब्लूडब्लूई में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती है। अपने इस सपने को साकार करने के लिए कविता ने खली के रेसलिंग एकेडमी भी ज्वाइन की।
PICS : इस हॉट एक्ट्रेस का ये लुक भी कम गज़ब नहीं है!
हरियाणा के जिंद की रहने वाली पूर्व सब-इंस्पेक्टर कविता ने 2002 से फरीदाबाद में वेटलीफ्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर चुकी थीं। कविता के पति और वॉलीबॉल खिलाड़ी गौरव तोमर ने कविता को 2010 में नौकरी छोड़ कर पूरी तरह वेटलीफ्टिंग पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।


Click it and Unblock the Notifications