..................... कौन बनेगा करोड़पति की विनर बनीं नूपुर Kaun Banega Crorepati Uttar Pradesh disabled girl Nupur become Amitabh Bachchan show winner - Hindi Filmibeat

जिस लड़की को डॅाक्टरों ने किया मरा घोषित वो बन गईं 'कौन बनेगा करोड़पति' की Winner

कौन बनेगा करोड़पति में इन दिनों अमिताभ बच्चन की इस नई कंटेस्टेंट की चर्चा हो रही है। हम बात कर रहे हैं यूपी की नूपुर की। जिन्हें पैदा होने के बाद मरा हुआ घोषित करके डॅाक्टरों ने कचरे के डिब्बे में फेंक दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि नूपुर ने केबीसी की सीट पर बैठकर कितनी रकम जीती है।

12 सवालों का सही जवाब देते हुए 29 साल की नूपुर ने 12.50 लाख रुपए जीते हैं। बता दें कि नूपुर शारीरिक रूप से अक्षम हैं। इसकी वजह डॅाक्टरों की लापरवाही है। जिसका भुगतान नूपुर उम्र भर कर रही हैं। ज्ञात हो कि नूपुर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बीघापुर में रहने वाले किसान परिवार से आती हैं।

Kaun Banega Crorepati

उनकी मां का नाम कल्पना सिंह है और पिता राजकुमार सिंह हैं। नूपुर की मां ने केबीसी के बारे में बात करते हुए कहा है कि नूपुर हमेशा ये शो देखती थी। और कंटेस्टेंट से पहले जवाब देती। उसके सभी जवाब सही होते थे।जब इस साल केबीसी शुरू हुआ तो नूपुर के लिए आवेदन किया गया।

नूपुर को शो के लिए चुन लिया गया। 12 लाख की जीत से नूपुर की मां बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं केबीसी में आने के बाद नूपुर की जिंदगी बदल गई है। वह इस समय कई अखबारों की खबर बनने के साथ अपने गांव की सुपरस्टार और समाज के लिए एक नई प्रेरणा बन गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X