कौन बनेगा करोड़पति के फैंस के लिए बुरी खबर, अमिताभ बच्चन नई करेंगे शो होस्ट !
कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन का प्रोमो सामने आ गया है। 1 मई से सोनी टीवी पर अमिताभ बच्चन आकर दर्शकों से सवाल पूछेंगे। जिसके बाद शो में जाने के लिए और करोड़पति बनने के लिए कई लोगों के लिए रास्ते खुल जायेंगे। टीवी के इस नंबर 1 शो को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आयी है।
11 वें सीजन का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन केबीसी होस्ट नहीं कर रहे हैं। केबीसी को लेकर एक बेहद खास खबर सामने आ रही है। 29 अप्रैल से केबीसी की शुरुआत हो चुकी है। जी हां, आपने सही सुना।
दरअसल कौन बनेगा करोड़पति की लोकप्रियता को देखते हुए इसे अन्य भाषाओं में भी लांच किया गया है। गृह मंत्रालय की खास पहल के चलते ये शो 29 अप्रैल से जम्मू कश्मीर में दिखाया जा रहा है। इसे कश्मीरी भाषा में टेलीकास्ट किया गया है।

ये शो दूरदर्शन कश्मीर पर टेलीकास्ट हो रहा है। कश्मीर में शुरू होने वाले इस शो को 29 अप्रैल से 6 जुलाई तक सोमवार से शनिवार रात 8 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। शो को अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि कश्मीरी एक्टर कॅामेडियन रईस मोहिउद्दीन होस्ट करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ये प्रयोग जम्मू-कश्मीर में शांति और देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।
बहरहाल क्या आप जानते हैं कि ऐसे भी कई शो हैं जो पाकिस्तान से लेकर चीन तक टीआरपी में रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं। यहां देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications