7 सितंबर से सोनी पर टेलीकास्ट होगा 'केबीसी सीजन 6'

सोनी टेलीविजन पर 7 सितंबर से शुरु होने जा रहा यह सीजन 26 जनवरी तक चलेगा। हर बार कि तरह इस बार भी सबके चहेते बिग बी यानी अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट करेंगे। और यह शो 90 मिनट का होगा। इस बार कौन बनेगा करोड़पति की थीम है 'सिर्फ ग्यान ही आपको आपका हक दिलाता है' इस थीम के बारे में बताते हुए शो के निर्माता ने कहा "यह कैंपेन शो के असली बेस को जाहिर करता है। हम ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच कर आम इंसान को अपनी जिंदगी को बदलने का एक अद्भुत मौका देना चाहते हैं। इस कैंपेन की फिलोसफी आज के भारत में रहने वाले आम इंसान से काफी मिलती है।"
केबीसी के इस बार के सीजन को भी कैडबरी और आईडिया स्पोन्सर कर रहे हैं साथ ही शो के दौरान हर दस सेंकेंड के एड के लिए सोनी चैनल ने 5 लाख रुपये चार्ज करने का फैसला किया है। इस शो की वजह से पहले से प्राइम टाईम पर चल रहे रियेलिटी शो के प्रसारण पर कोई असल ना पड़े इसलिए चैनल ने इसबार शो को वीकेंड पर प्रसारित करने की सोची है।


Click it and Unblock the Notifications