कौन बनेगा करोड़पति 14 की पहली करोड़पति बनीं कविता चावला, क्या दे पायेंगी 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब?

By Filmibeat Desk

'कौन बनेगा करोड़पति- सीज़न 14' को आखिरकार महाराष्ट्र के कोल्हापुर से इस सीज़न का अपना पहला करोड़पति मिल गया है। एक जिम्मेदार गृहिणी एवं 45 वर्षीय कंटेस्टेंट कविता चावला के पिता ने उन्हें 10वीं कक्षा तक पढ़ने की इजाज़त दी थी, और उनकी आगे पढ़ने की इच्छा के बावजूद उनकी शादी कर देना चाहते थे। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतने पर हॉटसीट की दावेदार घोषित होने के बाद कविता इस खुशनुमा पल में श्री बच्चन को गले लगाने के लिए आगे आएंगी।

अपना अनुभव बताते हुए कविता चावला ने कहा, "एक गृहिणी होने और परिवार की जिम्मेदारियां उठाने के नाते, मेरा कौन बनेगा करोड़पति में आने और करोड़पति बनने का एक छोटा-सा सपना था। यह छोटा-सा सपना मेरे लिए उस समय हकीकत में बदल गया, जब मिस्टर बच्चन ने जोरदार आवाज में घोषणा की कि मैंने 1 करोड़ रुपए जीत लिए हैं।

kbc14

यह एक ऐसा पल था, जो मेरे रोंगटे खड़े कर देने के लिए बहुत था। मैंने अपने आप में धैर्य रखा लेकिन खुद को शांत करना मुश्किल था। मेरी ज़िंदगी की एक बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी हो चुकी थी और मैं आखिरकार इतिहास का हिस्सा बन गई। अपने पूरे जीवन में, मुझे हमेशा पढ़ाई करने और ज्ञान हासिल करने की तीव्र इच्छा रही और आखिरकार, मेरी सारी मेहनत ने मुझे इस सीज़न की पहली करोड़पति का खिताब जीतने का मीठा फल दिया।

इस जीत की राशि से मैं अपने बेटे को पढ़ाई के लिए विदेश भेजने का अपना सपना पूरा करना चाहती हूं, ताकि वो अपने सपनों को पूरा कर सके। मैं कौन बनेगा करोड़पति के मंच की आभारी हूं, जिसने इतने सारे सपनों को सच करने में अहम भूमिका निभाई है। ज्ञान असीमित है, और मैं सभी से आग्रह करती हूं कि कभी सीखना बंद न करें, क्योंकि एक दिन आप भी केबीसी का हिस्सा बन सकते हैं और अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।"

कविता चावला 1 करोड़ रुपए की प्रतिष्ठित राशि जीतकर सभी को आश्चर्यचकित कर देंगी और सही मायनों में 'कौन बनेगा करोड़पति - सीज़न 14' की पहली करोड़पति बन जाएंगी! 19 और 20 सितंबर (सोमवार और मंगलवार) को दर्शकों को यह रोमांचक गेमप्ले देखने को मिलेगा, जो निश्चित रूप से एक शानदार गेम साबित होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X