Kaun Banega Crorepati: अमिताभ बच्चन के सामने कंटेस्टेंट को सरप्राइज देने पहुंचे Sachin Tendulkar

Kaun Banega Crorepati 14

कौन बनेगा करोड़पति शो हमेशा से ही अपने कंटेस्टेंट के लिए कोई ना कोई सरप्राइज जरूर लेकर आता है। इस बार भी कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 की हाॅट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट अनिमेश दिलीप को ऐसा ही सरप्राइज मिला है। 31 साल के हाई एंड शू कंपनी शोरूम के सुपरवाइजर अनिमेश बेहतरीन तरीके से अपना गेम खेल रहे हैं। ऐसे में अमिनेश की ख्वाहिश को शो के होस्ट अमिताभ बच्चन पूरा करते हुए नजर आयेंगे। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से अनिमेष को खास वीडियो मैसेज मिलता है।

जिसे देखने के बाद अमिनेष चौंक जाते हैं। गेम प्ले की शुरुआत में अनिमेश इस बारे में बात करते हैं कि कैसे वह एक बच्चे के तौर पर एक उत्साही क्रिकेटर रहे हैं। कैसे वह बिना किसी की परवाह किए सूरज की गर्मी के बीच अंत तक क्रिकेट खेलते हैं। इसके बाद अमिनेष सचिन तेंदुलकर को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताते हुए उनके गेम पर चर्चा करते हैं। इसके बाद अनिमेश को सरप्राइज मिलता है। सचिन तेंदुलकर एक वीडियो मैसेज देते हुए कहते हैं कि अनिमेश, मैं सबसे पहले आपको धन्यवाद देना चाहूंगा।

जिस तरह से आपने हमें समर्थन दिया है। आपकी शुभकामनाएं हमेशा हमारे साथ हैं। इस वीडियो को देखने के बाद अनिमेश बेहद खुश हो जाते हैं। वह मेकर्स के साथ अमिताभ बच्चन का धन्यवाद करते हैं। सोनी टीवी ने इसका प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया है। यहां देखिए इसका वीडियो। फैंस इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि टीआरपी की रेस में भी शो आगे चल रहा है। अमिताभ बच्चन के इस शो को सबसे अधिक टीआरपी उनके जन्मदिन वाले एपिसोड पर मिली है। पहली दफा अमिताभ को सरप्राइज देने के लिए अभिषेक बच्चन और जया बच्चन पहुंचे थे। इस एपिसोड के वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुए हैं। केबीसी 14 इस साल भी एक सफल सीजन के साथ टीआरपी की रेस में आगे बढ़ रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X