कौन बनेगा करोड़पति 12, अमिताभ बच्चन ने प्रीमियर में किया सुशांत को याद, पहली प्रतिभागी की जीत
कौन बनेगा करोड़पति की शानदार शुरूआत हो चुकी है और अमिताभ बच्चन ने एक प्रभावी कविता के साथ इस सीज़न की शुरूआत कर दी है। इस साल कोरोना के चलते केबीसी के नियमों में बदलाव हुआ है। अमिताभ बच्चन ने कोरोना के बीच इन सारे नियमों का ध्यान शो में रखा है। और यही कारण है कि हाथ मिलाने की जगह, कोहनी टकराने से प्रतिभागियों का स्वागत किया गया है।

कौन बनेगा करोड़पति के इतिहास में पहली बार ऑडियंस पोल नहीं होगा क्योंकि कोरोना के कारण लाइव ऑडियंस शो में नहीं होगे। इसकी जगह, एक दोस्त को वीडियो कॉल करने का ऑप्शन होगा।
वहीं बाकी की लाईफलाइन्स वैसी ही रहेंगी। हमारे साथ जुड़े रहिए केबीसी के साथ लाइव अपडेट्स में।


Click it and Unblock the Notifications