केबीसी आज का ज्ञान Episode 8: अमिताभ बच्चन ने पूछे 15 सवाल, आपको पता हैं जवाब?
कौन बनेगा करोड़पति Epsiode 8, अक्टूबर 7: कौन बनेगा करोड़पति के आज का एपिसोड शुरू हुआ लातूर की अस्मिता माधव गोरे के साथ। 22 साल की अस्मिता ने एक कठिन से सवाल पर खेल छोड़ दिया वहीं दूसरी तरफ उनके बाद आए प्रतिभागी कपिल गुरूंग ने एक आसान से सवाल का गलत जवाब देकर खेल हार दिया।
इसके बाद Fastest Finger First आखिरी तीन प्रतिभागियों के साथ खेला गया। सवाल था - इन ईकाइयों को उनकी लंबाई के अनुसार बढ़ते क्रम में रखें - 200 मील, 200 इंच, 200 सेंटीमीटर, 200 किलोमीटर।

सही जवाब है - 200 सेंटीमीटर, 200 इंच, 200 किलोमीटर, 200 मील। 5 सेकंड में सही जवाब देकर सीमा कुमार हॉटसीट पर आईं। इस सवाल का जवाब भी एक प्रतिभागी ने गलत दिया। आज के एपिसोड में भी कुछ आसान और कुछ कठिन प्रश्न पूछे गए हैं जो हम आपके लिए अमिताभ बच्चन के एक बार पूछने के बाद दोबारा ले आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications