केबीसी आज का ज्ञान Episode 7: अमिताभ बच्चन ने 6 अक्टूबर के एपिसोड में पूछे ये सवाल,आपको पता है जवाब?
अमिताभ बच्चन ने अपने खास शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 के 6 अक्टूबर यानी मंगलवार के एपिसोड में नए प्रतिभागियों के साथ इस दिलचस्प खेल की शुरुआत की। एक बार फिर बिग बी ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए कई प्रतिभागियों के साथ सवाल रखा और इस पड़ाव में कई कंटेस्टेंट ने भाग लिया। इस रेस को जीतने वाले राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले रघुनाथ राम थे।
रघुनाथ राम ने दूसरे प्रतिभागियों के मुताबिक तेजी से सवाल का जवाब दिया। राजस्थान से आने वाले रघुनाथ राम हॉट सीट पर पहुंचें। 24 वर्षीय रघुनाथ राम पेशे से लकड़ी का काम करते हैं। उनकी संघर्ष की कहानी दूसरे लोगों को भी काफी प्रेरित करती है। परिवार की जिम्मेवारी को संभालते हुए रघुनाथ राम ने 9वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और परिवार को संभालने के लिए उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। रघुनाथ राम ने शानदार खेल खेलते हुए 6 लाख से ज्यादा की रकम जीती।


Click it and Unblock the Notifications











