केबीसी आज का ज्ञान Episode 5: अमिताभ बच्चन ने पूछे धड़ाधड़ 21 सवाल, आपको पता हैं जवाब?
कौन बनेगा करोड़पति Epsiode 6, अक्टूबर 5: कौन बनेगा करोड़पति में आज का खेल दो प्रतिभागियों के साथ खेला गया। पहले प्रतिभागी थे अमृतसर के प्रदीप कुमार सूद। आज के Fastest Finger First का प्रश्न था - सबसे पहले से शुरू कर इन उपलब्धियों को उस क्रम में रखें, जिसमें इन्हें हासिल किया गया। सीवी रमन का भारत रत्न, अभिनव बिंद्रा का ओलंपिक गोल्ड, राकेश शर्मा का अंतरिक्ष में प्रवेश, कैलाश सत्यार्थी का नोबल पुरस्कार।
सही जवाब है - सीवी रमन का भारत रत्न, कैलाश सत्यार्थी का नोबल पुरस्कार, अभिनव बिंद्रा का ओलंपिक गोल्ड, राकेश शर्मा का अंतरिक्ष में प्रवेश। 8 सेकंड में सही जवाब देकर अमृतसर, पंजाब के प्रदीप कुमार सूद हॉटसीट पर बैठे।

प्रदीप ने सारी लाइफलाइन खोकर अहम पड़ाव पर खेल छोड़ा जिसके बाद एक बार फिर Fastest Finger First खेला गया। प्रश्न था - इन राज्यों को अरब सागर से इनकी दूरी के अनुसार बढ़ते क्रम में लगाइए। असम, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, अरूणाचल प्रदेश।
सही उत्तर है - कर्नाटक, छत्तीसगढ़, असम, अरूणाचल प्रदेश। 6 सेकंड में सही जवाब देकर तेलंगाना की सविता रेड्डी हॉटसीट पर बैठीं। आज के एपिसोड में भी कुछ आसान और कुछ कठिन प्रश्न पूछे गए हैं जो हम आपके लिए अमिताभ बच्चन के एक बार पूछने के बाद दोबारा ले आए हैं।
अगर आपने एपिसोड देखा तो देखिए कितने जवाब याद हैं। और अगर एपिसोड नहीं देखा तो देखिए आपको कितने जवाब आते हैं


Click it and Unblock the Notifications

