केबीसी आज का ज्ञान Episode 4: अमिताभ बच्चन ने आज पूछे 20 सवाल, आपको पता हैं कितने जवाब?
कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 12, एपिसोड 4, 1 अक्टूबर: कौन बनेगा करोड़पति का आज का खेल तीन प्रतिभागियों ने खेला। जहां कल से खेल रहे पुलिस ऑफिसर जसविंदर सिंह चीमा, सारी लाइफलाइन गंवाकर खेल छोड़ गए।
वहीं उनके बाद हॉटसीट पर आईं अबंती मोहंती दास जल्दबाज़ी के चक्कर में एक लाइफलाइन बचे रहने के बावजूद, गलत जवाब देकर खेल से बाहर हो गईं।

इसके बाद फिर से Fastest Finger First खेला गया। प्रश्न था - इन शब्दों को इस क्रम में लगाएं कि ये किसी चीज़ की बहुत जांच करने वाला मुहावरा बन जाए। खाल, निकालना, की, बाल
सही जवाब है - बाल, की, खाल, निकालना। सही जवाब दिया है तनीषा अग्रवाल ने। तनीषा ने 2.48 सेकंड में सही जवाब देकर हॉटसीट अपने नाम की। तनीषा पेशे से एक इनकम टैक्स इंस्पेक्टर है।
आज के एपिसोड में भी कुछ आसान और कुछ कठिन प्रश्न पूछे गए हैं जो हम आपके लिए अमिताभ बच्चन के एक बार पूछने के बाद दोबारा ले आए हैं। अगर आपने एपिसोड देखा तो देखिए कितने जवाब याद हैं। और अगर एपिसोड नहीं देखा तो देखिए आपको कितने जवाब आते हैं


Click it and Unblock the Notifications
