KBC आज का ज्ञान Episode 2: अमिताभ बच्चन ने आज के एपिसोड में पूछे 15 सवाल, क्या आपको आते हैं जवाब?
कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 12, एपिसोड 2, 29 सितंबर: सोनी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति के दूसरे दिन का खेल दो प्रतिभागियों ने खेला - बलिया के सोनू कुमार गुप्ता और मुंबई को जय कुलश्रेष्ठ।
सोनू ने 13वें प्रश्न पर खेल छोड़ दिया जिसके बाद जय ने Fastest Finger First खेल कर बाज़ी मारी।

Fastest फिंगर में प्रतिभागियों का सवाल था - पश्चिम से शुरू करते हुए इन रेलवे स्टेशन को उनकी भौगोलिक स्थिति के अनुसार पश्चिम से पूर्व की ओर लगाएं। भोपाल जंक्शन, अहमदाबाद जंक्शन, गुवाहाटी जंक्शन
पटना जंक्शन। सही उत्तर है - अहमदाबाद जंक्शन, भोपाल जंक्शन, पटना जंक्शन, गुवाहाटी जंक्शन।
आज के एपिसोड में भी कुछ आसान और कुछ कठिन प्रश्न पूछे गए हैं जो हम आपके लिए अमिताभ बच्चन के एक बार पूछने के बाद दोबारा ले आए हैं। अगर आपने एपिसोड देखा तो देखिए कितने जवाब याद हैं। और अगर एपिसोड नहीं देखा तो देखिए आपको कितने जवाब आते हैं


Click it and Unblock the Notifications
