..................... Kaun Banega Crorepati KBC 14 registration today Amitabh Bachchan ask question 9 April।कौन बनेगा करोड़पति केबीसी 14 रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल से शुरू अमिताभ बच्चन ने पूछा सवाल - Hindi Filmibeat

कौन बनेगा करोड़पति KBC 14 Registration शुरू, आज अमिताभ बच्चन पूछेंगे पहला सवाल

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन का आगाज हो चुका है। एक बार फिर से टीवी पर केबीसी की शुरुआत नए तरीके से होने जा रही है। अगर आप कौन बनेगा करोड़पति में करोड़ जीतने का सपना लेकर हॅाट सीट पर पहुंचना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत की जा चुकी है। मिली जानकारी अनुसार 9 अप्रैल यानी कि आज से केबीसी 14 के रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं।

हमेशा की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन के पूछे गए सवालों का जवाब आपको देना होगा और उसी के आधार पर शो में आने के लिए प्रतियोगी का चयन किया जाएगा।इसके लिए आपको सोनी चैनल पर केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देकर करना होगा। अमिताभ बच्चन आज रात यानी कि शनिवार को 9 बजे सवाल करेंगे।

kbc14

24 घंटे के भीतर इस सवाल का जवाब देना होगा। जिस भी व्यक्ति के ज्यादा सवाल सही होंगे उन्हें अगले राउंड के लिए चुना जाएगा। केबीसी में हिस्सा लेने के लिए इतिहास,विज्ञान, ज्ञान, देश-विदेश और फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी आपके दिमाग में फिट हो जाए ।

साथ ही सोनी चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर हिंदी में समझाया गया है कि कैसे आसान प्रक्रिया गुजरना होगा।यहां जानिए इस वीडियो के जरिए केबीसी से जुड़ने और इसका हिस्सा बनने की पूरी जानकारी। आपको बता दें कि केबीसी 14 का टेलीकास्ट सोनी टीवी पर देरी से होने वाला है।

शो के मेकर्स और चैनल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त 2022 से केबीसी 14 फिर से वापसी करेगी। हर बार की तरह इस बार भी रात 9 बजे केबीसी का टेलीकास्ट किया जाएगा। सोनी लिव पर भी इसे देखा जा सकता है। जल्द ही टीवी पर दिलचस्प प्रोमो के साथ केबीसी की तारीख की घोषणा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X