19 साल पहले रवि मोहन ने केबीसी में जीता 1 करोड़, बने आईपीएस ऑफिसर, कोविड 19 के लिए तैनाती !

कौन बनेगा करोड़पति का नाम भी कोविड 19 से जुड़ गया है। इसके पीछे की वजह हैं केबीसी जूनिययर के विजेता रवि मोहन सैनी। रवि ने साल 2001 में केबीसी जूनियर में 1 करोड़ रुपए जीते थे। तब उनकी उम्र महज 14 साल की थी। आज वह 33 साल की उम्र में आईपीएस ऑफिसर बन गए हैं।

जी हां, रवि ने गुजरात के पोरबंदर मं बतौर एसपी ज्वाइन किया है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में रवि ने बताया कि पहले मैंने जयपुर से एमबीबीएस किया था। फिर इंटर्नशिप के दौरान यूपीएससी क्लीयर कर लिया। पिता नेवी में थे। उन्हीं से प्रभावित होकर मैंने पुलिस फोर्स का हिस्सा बनने का फैसला लिया। साल 2014 में रवि का भारतीय पुलिस सर्विस में चयन हुआ था।

Ravi mohan saini

गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी बने थे। हाल ही में उनकी कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए उनकी तैनाती हुई है। जहां उन्हें लॉकडाउन का पालन करने का काम कर रहे हैं। इससे पहले वह राजकोट में डीसीपी के तौर पर कार्यरत थे। गौरतलब है कि वह राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं।

बहरहाल क्या आप जानते हैं कि अब तक कैसे केबीसी के 7 विनर्स की दुनिया करोड़ों जीतने के बाद बदल गई है। यहां देखिए एक खास रिपोर्ट...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X