KBC Season 9: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को मिला पहला ‘करोड़पति’..देखिए तो सही..
महज एक महीने के भीतर कौन बनेगा करोड़पति सीजन 9 को उसका पहला करोड़पति मिल गया है। जी हां, हाल ही में बिरेश चौधरी के करोड़पति बनने की खबर आयी थी।
जो कि गलत साबित हुई। लेकिन अब एक महिला कंटेस्टेंट केबीसी की पहली करोड़पति बन गई हैं।जमशेदपुर की कंटेस्टेंट अनामिका मजुमदार ने शो में 1 करोड़ रुपए की धनराशि जीती।

उनको अपने टैलेंट पर पूरा भरोसा था और वह 7 करोड़ रुपए के प्रश्न तक पहुंच गई थीं। लेकिन 7 करोड़ के सवाल में अटकने के बाद उन्होंने 1 करोड़ ही घर ले जाने का फैसला लिया।
गौरतलब है कि अनामिका शादीशुदा है उनके दो बच्चे हैं। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इसके साथ वह एक एनजीओ की देखरेख करती हैं। जिसका नाम फेथ फॅार इंडिया है।अनामिका इन 1 करोड़ रूपये को एनजीओ में इनवेस्ट करेंगी।
बहरहाल क्या आप जानते हैं कि अब तक कैसे केबीसी के 7 विनर्स की दुनिया करोड़ों जीतने के बाद बदल गई है। यहां देखिए एक खास रिपोर्ट...


Click it and Unblock the Notifications
