KBC Winner Story: केबीसी की पहली करोड़पति, जीते 1 करोड़ लेकिन नहीं था एक भी बैंक अकाउंट और फिर...

Kaun Banega Crorepati: महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला छोटे पर्दे पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति अपने 15वे सीजन 14 अगस्त से शुरू हो गया है। इस शो के लिए जहां हर साल फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं तो वहीं हॉट सीट पर कई ऐसे कंटेस्टेंट भी आते हैं जिनकी कहानी हर किसी को हैरान कर देती है। हॉट सीट पर कई ऐसे कंटेस्टेंट की किस्मत भी चमकी है जो करोड़ों जीतकर अपने घर लौटे। ऐसी ही एक करोड़पति की स्टोरी आज हम आपके लिए लेकर आए हैं।
केबीसी की पहली करोड़पति
हर साल कई लोग पैसे जीतने और अपने जीवन की दिशा बदलने का सपना लेकर शो में आते हैं। इस शो की पहली महिला करोड़पति के बारे में जिन्होंने एक सपने के साथ शरुआत की और करोड़पति बनकर घर लौटीं। दिलचस्प बात ये है कि करोड़पति बनने वाली इस महिला का खुद का बैंक में कोई खाता तक नहीं था।
चौथे सीजन में मिली पहले करोड़पति
केबीसी की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और इसके 10 साल बाद यानी 2010 में केसीबी के चौथे सीजन में इस शो में पहली बार एक महिला कंटेस्टेंट करोड़पति बनी। इनका नाम था राहत तस्नीम। राहत ने इस शो पर एक करोड़ रुपये का इनाम जीता था। राहत तस्नीम सेल्फ कॉन्फिडेंस से भरी महिला थीं और वह अमिताभ बच्चन को भी इंप्रेस करने में कामयाब रही थीं।
इस्तेमाल की लाइफलाइन
राहत झारखंड के गिरिडीह से हैं और 37 वर्षीय राहत ने एक करोड़ तक पहुंचने के लिए 'फोन ए फ्रेंड', 'डबल डिप', 'एक्सपर्ट एडवाइस' और 'ऑडियंस पोल' यानी कि चारों लाइफ लाइन का बखूबी इस्तेमाल किया था।
खुद पर अटूट भरोसा
राहत ने बताया था, "3.20 लाख रुपये से 50 लाख तक मुझे अपने जवाब पता थे और मुझे लाइफ लाइन की जरूरत नहीं थी। जब बिग बी ने मुझसे पूछा कि मुझे अपना कॉन्फिडेंस कहां से मिला तो मैंने जवाब दिया कि यह सेल्फ बिलीफ यानी खुद पर मेरे भरोसे से मिला है।" राहत ने एक बार एक इंटरव्यू में ये बात बताई थी।
नहीं था कोई बैंक खाता
जब राहत ने केबीसी में हिस्सा लेने के लिए मैसेज भेजने की सोची थी तो उनके मोबाइल फोन में केवल 3 रुपये का बैलेंस था। राहत ने कहा, "मैंने एक मौका लेने और एसएमएस भेजने का फैसला किया." राहत का सिलेक्शन हो गया और उन्हें मुंबई में ऑडिशन के लिए बुलाया गया। उन्होंने याद करते हुए कहा, "हमें बताया गया था कि सभी कंटेस्टेंट के लिए एक बैंक खाता और पैन कार्ड जरूरी है। जब मैं घर वापस गई तो सबसे पहले मैंने एक बैंक खाता खोला और पैन कार्ड के लिए अप्लाई किया।" राहत अब गिरिडीह के एक मॉल में कपड़ा शोरूम चला रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications