कौन है केबीसी 6 का पहला करोड़पति मनोज रैना?

मनोज ने शो में एक करोड़ जीतन के बाद बताया कि वो कश्मीर में अपने घर को फिर से पाना चाहते हैं और इस जीती हुई रकम से वो अपना घर फिर से बनाएंगे। उन्होने कहा "कश्मीर में स्थित मेरे घर को मिलट्री द्वारा तोड़ दिया गया था। हमें जबरदस्ती वो जगह छोड़ देने को कहा गया और 1990 से हम जम्मू में रह रहे हैं तभी से मैं अपना घर कश्मीर में बनाना चाहता हूं और अपनी जीती गई रकम से मैं यही करुंगा।"
मनोज ने बताया कि वो अपने माता पिता, अपनी पत्नी और 10 साल के बेटे के साथ रहते हैं। उनका परिवार भी उनके साथ केबीसी के सेट पर आया था, उन्होने कहा कि ये अनुभव उनके साथ हमेशा रहेगा। अमिताभ बच्चन के बारे में बताते हुए उन्होने कहा "अमिताभ बच्चन एक सच्चे लेजेंड हैं। वो लोगों के प्रति बहुत प्यार अपनापन जताते हैं। वो जिस तरह शो के दौरान और शो के बाद लोगों से बात करते हैं वो मैजिकल है। उसे कोई नहीं छू सकता।"
मनोज रैना केबीसी के पहले ही सीजन से इस शो में आने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें इससे पहले सफलता नहीं मिली। जब सीजन 5 के अंत में अमिताभ ने सीजन 6 के बारे में कहा तो रैना ने एक बार फिर से अपनी पूरी जान लगा दी केबीसी में आने की और आखिरकार उन्हें ये मौका मिल ही गया।


Click it and Unblock the Notifications