..................... Kaun Banega Crorepati 6 starts today on Sony TV | आज से सोनी पर शुरू होगा केबीसी 6 - Hindi Filmibeat

आज से सोनी पर शुरू होगा केबीसी 6

Amitabh Bachchan
इंतजार की घड़िया खत्म हुईं औरर लोगों को मालामाल करने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 6 आज से लोगों के बीच होगा। आज रात साढ़े आठ बजे से सोनी पर इसका प्रसारण किया जायेगा। इस बार ये डेली शो न होकर सिर्फ वीकएंड्स पर ही आएगा।

ज्ञान से ही किस्मत बदल सकती है के स्लोगन को कहने वाले इस शो को होस्ट सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ही करेंगे। जिनका खुद का मानना है कि अगर व्यक्ति के पा, ज्ञान का अपार भंडार है तो उसे उसकी मंजिल जरूर मिलती है हो सकता है कि सफलता मिलने में कभी-कभी वक्त लग जाता है लेकिन इससे इंसान को घबराना नहीं चाहिए।

KBC 6: पंजाबी मुंडे सुरतेज संग डांस करेंगें अमिताभ

अमिताभ ने कहा कि अक्सर लोग कहते हैं कि अमिताभ की वजह से केबीसी है लेकिन वो इस बात को नहीं मानते हैं। बिग बी ने कहा विश्व के करीब 20 देशों में केबीसी चल रहा है और हर जगह काफी हिट है वहां तो अमिताभ नहीं है तो यहां इस तरह की बात क्यों?

अमिताभ ने आगे कहा कि केबीसी से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है वो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है जिसके बिना जीना मुमकीन नहीं है। हर वो व्यक्ति जो अपने बूते लेकिन ईमानदारी से कामयाबी औऱ पैसा कमाना चाहता है तो उसे केबीसी में जरूर आना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X