KBC 17 के पहले करोड़पति आदित्य कुमार ने बताया सफलता का मंत्र, बोले- 1 करोड़ का सवाल जब आया तब मैंने...

By Filmibeat Desk
Kaun Banega Crorepati 17

Kaun Banega Crorepati 17: आदित्य कुमार ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 में इतिहास रच दिया और उन्होंने हॉट सीट तक के अपने रोमांचक सफर, अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात और 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर धनराशि जीतने के साथ जुड़ी भावनाओं को साझा किया। इसी के साथ ही आदित्य ने सफलता का मंत्र भी बताया उन्होंने बताया कि जब 1 करोड़ का सवाल उनके सामने आया था जब उन्हें जैसे इसका सही जवाब दिया।


आपकी अमिताभ बच्चन से पहली बातचीत कैसी रही?

सच कहूं तो मेरे पास शब्द नहीं थे। उनकी पर्सनालिटी असाधारण है। वह गर्मजोशी से भरे, सम्मानजनक और आत्मविश्वास देने वाले शख्सियत हैं। मुझे लगा था कि मैं घबरा जाऊंगा, लेकिन जिस तरह उन्होंने मुझसे बात की, वह बिल्कुल ऐसे था मानो मैं उन्हें बरसों से जानता हूं।

ऐसी कौन-सी तैयारी थी, जिसने आपको खेल में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद की ?

अनुशासन, धैर्य और दबाव की स्थिति में शांत रहने की क्षमता। केबीसी (Kaun Banega Crorepati 17) यह साबित करता है कि ज्ञान और अक़्ल (अक़्लमंदी) सचमुच आपकी जिंदगी बदल सकती है।

शो का सबसे कठिन पल आपके लिए कौन-सा था?

निश्चित रूप से 1 करोड़ रुपये का सवाल। भले ही जवाब पता हो, इतनी बड़ी राशि का दबाव आत्मविश्वास हिला देता है। मुझे ठहरना पड़ा, गहरी सांस लेनी पड़ी और खुद पर भरोसा करना पड़ा। वही विश्वास मेरे लिए निर्णायक साबित हुआ।

कैसा था अमिताभ बच्चन से मिलने का आपका अनुभव ?

उनकी मौजूदगी आपको आकर्षक कर लेगी, लेकिन जिसने मुझे सबसे ज़्यादा छुआ, वह उनकी विनम्रता थी। उन्होंने मुझसे मेरी जिंदगी के बारे में पूछा, कठिन समय में मेरा हौसला बढ़ाया और इस बात की तारीफ की कि मैं अनुमान नहीं, बल्कि ज्ञान से खेल रहा हूं। सच कहूं तो उनकी वह प्रशंसा मुझे पैसों से भी बड़ा इनाम लगी।

1 करोड़ जीतकर कैसा लगा ?

यह सिर्फ़ पैसों का मामला नहीं था यह इस बात का सबूत था कि तैयारी, शांति और विश्वास आपको दूर तक ले जा सकते हैं। 1 करोड़ एक पड़ाव है, लेकिन असली लक्ष्य 7 करोड़ है। दर्शक देखेंगे कि मैं साहस के साथ खेलूंगा क्योंकि मेरे लिए असली जीत यही सफर है।

जीत के बाद सबसे पहला काम आप क्या करना चाहेंगे ?

मैं यह खुशी गुजरात के यूटीपीएस उकाई स्थित अपने यूनिट के साथ बांटना चाहता हूं। मेरा परिवार भी यहां है। वे हमेशा मेरे सहारा बने रहे, और यह जीत जितनी मेरी है उतनी ही उनकी भी है।

More from Filmibeat

Read more about: kbc amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X