KBC 14: 75 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई कोमल गुप्ता, क्या आपके पास है जवाब?
कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो में से एक है। हर दिन शो में नए प्रतिभागी आते हैं और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन उनसे कई सवाल करते हैं। गुरुवार को केबीसी के एपिसोड में कोमल गुप्ता आई। उन्होंने शुरुआत से काफी उम्दा खेल खेला।लेकिन, 75 लाख के सवाल में कोमल गुप्ता अटक गईं।
अमिताभ बच्चन ने 75 लाख रुपये के लिए जो सवाल पूछा था, वो था- 1973 में अराबेला और अनीटा नाम के दो जीव, अंतरिक्ष में क्या करने वाले पहले जीव बनें? इसके चार विकल्प दिए गए थे।

1) घोंसला बनाना, (2)एक जाल बुनना, (3)पंखों के जरिए उड़ना, (4) जन्म देना। कोमल गुप्ता इस सवाल के जवाब को लेकर काफी कन्फ्यूज नजर आईं। उन्होंने इस सवाल पर काफी सोच विचार किया। लेकिन, उनके पास कोई लाइफलाइन भी नहीं बची थी जिसकी वो मदद ले पातीं।
इसलिए उन्होंने गेम को क्विट कर दिया।कोमल शो में 50 लाख रुपयों की भारी-भरकंप राशि जीतने में कामयाब हुईं। अमिताभ बच्चन ने शो को क्विट करने के बाद अमिताभ बच्चन ने इसका सही जवाब बताया। इस सवाल का सही जलाह था- एक जाल बुनना। कोमल गुप्ता ने अपने बारे में बताया कि उन्हें वेट लिफ्टिंग करना काफी पसंद है। महज 11 साल की उम्र में उनके पिता उन्हें जिम लेकर गए थे और वो फिटनेस और वेटलिफ्टिंग पर ध्यान देने लगीं।


Click it and Unblock the Notifications











