Amitabh Bachchan ने फेंका कांच का ग्लास, सुपरस्टार को लगाने पड़े 16 टांके, Viral VIDEO

कौन बनेगा करोड़पति के 14 वें सीजन के दौरान अमिताभ बच्चन अपनी निजी जिंदगी के साथ फिल्मों से जुड़े भी कई दिलचस्प किस्से साझा कर रहे हैं। कंटेस्टेंट भी अमिताभ से उनकी फिल्मों से जुड़े दिलचस्प सवाल पूछते रहते हैं। हॅाट सीट पर बैठे हुए कंटेस्टेंट सूरज दास ने अमिताभ बच्चन से 44 साल पहले रिलीज हुई फिल्म मुकद्दर का सिकंदर को लेकर एक सवाल किया।
मामला इस कदर पहुंच गया कि अमिताभ बच्चन को एक्टर विनोद खन्ना से माफी मांगनी पड़ गई। सूरज दास ने सवाल किया कि मुकद्दर का सिकंदर फिल्म के दौरान एक सीन में अमिताभ ने विनोद खन्ना पर ग्लास फेंक दिया था जिसके बाद उन्हें 16 टांके आए थे। क्या यह बात सही है? इस पर अमिताभ बच्चन जवाब देते हैं कि यह खबर बिल्कुल सही है। गलती हो गई सर हमसे।
बार में खड़े होकर हम लोग पी रहे थे.. सूरज बीच में ही बोल पड़ते हैं। इस पर अमिताभ कहते हैं कि जब आपने इतना कुछ देखा हुआ है तो काहे टोक रहे हैं हमको। सूरज फिर से एक सवाल करते हैं कि मुकद्दर के सिकंदर के लिए आप बाइक चलाने की रिहर्सल भी करते थे। जब आप जुहू से बांद्रा तक बाइक रिहर्सल पर जाते थे तो कई सारी महिलाएं आपका पीछा भी करती थीं।
ये सुनकर बिग बी हैरान हो जाते हैं और पूछते हैं कि आपने यह कैसे पता किया तो सूरज कहते हैं कि गूगल से। बता दें कि मुकद्दर का सिकंदर फिल्म के सीन में जब विनोद खन्ना को चोट आयी तो अमिताभ ने माफी मांगी थी। लेकिन विनोद खन्ना इतने दुखी हुए कि उन्होंने फिर से अमिताभ के साथ फिर से काम नहीं करने का फैसला लिया था


Click it and Unblock the Notifications











