Amitabh Bachchan ने KBC 14 पर बताई 'बच्चन' सरनेम की कहानी- खुद को आजाद करना

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में अमिताभ बच्चन इस बार अपनी जिंदगी के हर खास चीज का खुलासा कर रहे हैं। अपनी डाइट के बाद अमिताभ ने इस बार बताया है कि कैसे उनका नाम बच्चन पड़ा है। अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ऊंचाई की रिलीज को लेकर छाए हुए हैं। अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए अपने निजी जिंदगी के सीक्रेट शेयर किया है। मंगलवार के एपिसोड में एक कंटेस्टेंट हाॅट सीट पर बैठीं। उन्होंने अपना नाम रुचि बताया।
अमिताभ ने रुचि से इसकी वजह पूछी और इसी वक्त अपने सरनेम के पीछे की वजह बताई।अमिताभ ने यह बताया है कि कैसे उनका सरनेम बच्चन पड़ा है। अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के सेट पर एक यादगार किस्सा शेयर किया। अमिताभ ने बताया कि उन्हें अपना सरनेम पिता हरिवंश राय बच्चन से मिला है। अमिताभ ने कहा कि उनके पिता खुद को जाति के बंधन से खुद को आजाद करना चाहते थे।यही वजह रही है कि उन्हें उनका उपनाम आगे नहीं ले जाना था।
वह आगे कहते थे कि मेरे पिता कवि थे, इस वजह से लोगों ने उन्हें बच्चन सरनेम दे दिया। अपने स्कूल के दिनों को याद कर अमिताभ ने बताया कि जब मेरा एडमिशन हो रहा था, तब सरनेम को लेकर काफी विचार किया गया। अमिताभ ने बताया कि जब मेरे माता-पिता स्कूल में एडमिशन के लिए मुझे लेकर गए तो वहां पर मेरा सरनेम पूछा गया।
तब मेरे माता-पिता ने यह फैसला किया कि मेरा स्कूल में सरनेम क्या होना चाहिए। वहां पर कुछ देर फैसला करने के बाद मेरा सरनेम बच्चन होना चाहिए। आपको बता दें कि अमिताभ लंबे समय से केबीसी को होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ के कारण ही यह शो बीते कई सालों से टीआरपी में टॅाप पर बना हुआ है। इसी शो ने अमिताभ बच्चन को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी करने में मदद भी की।


Click it and Unblock the Notifications











