कौन बनेगा करोड़पति 13: इस सीजन का दूसरा करोड़पति, क्या 7 करोड़ का सही जवाब दे पाएंगे? VIDEO
अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 का खूब उत्साह दर्शकों में देखने को मिल रहा है। अब तक कई कंटेस्टेंट अपनी किस्मत अजमा चुके हैं। अब एक बार फिर वो पल आया है जब कोई कंटेस्टेंट आखिरी प्रश्न तक पहुंचे और सबसे बड़े अमाउंट 7 करोड़ के लिए खेले।
अमिताभ बच्चन के शो केबीसी 13 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें शो का दूसरा करोड़पति मिल चुका है। सोनी चैनल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस पोस्ट में लिखा गया है, केबीसी 13 के मं पर फिर एक बार आने वाला है वो पल, जब कोई कंटेस्टेंट खेलेगा 7 करोड़ का सवाल, पर क्या सही उत्तर देकर वो जीतेगा 7 करोड़। जानने के लिए देखिए कौन बनेगा करोड़पति।

जी हां, वीडियो में कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल का सही उत्तर देकर अंतिम 7 करोड़ के सवाल पर पहुंच चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह क्या 7 करोड़ रुपये जीत पाते हैं? फिलहाल शो ने इस कंटेस्टेंट के नाम और अन्य डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है।
इस सीजन की पहली करोड़पति एक महिला कंटेस्टेंट थीं। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 की पहली करोड़पति दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला थीं जिन्होंने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर करोड़पति बनी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











