..................... Amitabh Bachchan kaun banega crorepati 13 contestant deshbandhu pandey railway worker not get increment for 3 years । अमिताभ बच्चन केबीसी 13 कंटेस्टेंट देशबंधु पांडे रेलवे कर्मचारी को 3 साल तक नही मिले गा इंक्रीमेंट - Hindi Filmibeat

रेलवे कर्मचारी को अमिताभ बच्चन के साथ KBC 13 खेलना पड़ा भारी, 3 साल के लिए बड़ी सजा !

अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 शुरू होने के कुछ ही एपिसोड बाद एक कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गया है। इस शो का हिस्सा बनने की बड़ी कीमत एक कंटेस्टेंट को चुकानी पड़ी है। कोटा रेल मंडल में तैनात भारतीय रेलवे के के एक अफसर देशबंधु पांडे को केबीसी 13 जाने के लिए रेल प्रशासन ने कड़ी सजा दी है।

आपको बता दें कि देशबंधु पांडे राजस्थान के कोटा रेल मंडल के स्थानीय खरीद अनुभाग के कार्यालय अधीक्षक पद पर तैनात हैं। देशबंधु पांडे काफी समय से केबीसी 13 में जाकर अपनी पैसे जीतना चाहते थे। उनकी ये ख्वाहिश पूरी हुई।

deshbandhu pandey

अमिताभ बच्चन के सामने हॅाट सीट पर बैठकर देशबंधु पांडे ने 3 लाख 20 हजार केबीसी 13 में जीते। शो पर जाने की वजह से देशबंधु पांडे को तीन साल के लिए कड़ी सजा मिली है। एक चैनल की खबर अनुसार देशबंधु पांडे को रेलवे प्रशासन ने चार्जशीट थमा दी है।

देशबंधु पांडे को रेलवे प्रशासन ने चार्जशीट थमाई

देशबंधु पांडे को रेलवे प्रशासन ने चार्जशीट थमाई

केबीसी 13 में जाने के कारण अब उन्हें तीन साल तक वेतन भी नहीं बढ़ कर मिलेगा। केबीसी 13 में हिस्सा लेने के लिए देशबंधु पांडे 9 से 13 अगस्त तक मुंबई में रहे थे। मुंबई में रहने के लिए देशबंधु पांडे ने छुट्टी भी मांगी थी। लेकिन ये सामने आ रहा है कि देशबंधु के छुट्टी आवेदन पर विचार नहीं किया गया। मीडिया रिपोर्ट अनुसार देशबंधु पांडे को रेलवे प्रशासन ने चार्जशीट थमाई थी। इसके साथ 3 साल तक उनकी पगार से जुड़ी इंक्रीमेंट को भी रोक दिया गया है।

3 लाख 20 हजार ही जीत कर लौट पाए, देशबंधु पांडे

3 लाख 20 हजार ही जीत कर लौट पाए, देशबंधु पांडे

देशबंधु पांडे केबीसी 13 में 26 और 27 अगस्त के एपिसोड में नजर आए थे। शो में 6 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाने के कारण, देशबंधु पांडे केवल 3 लाख 20 हजार ही जीत कर लौट पाए। देशबंधु पांडे से 6 लाख का ये सवाल पूछा गया था कि इनमें से कौन सा देश पूरी तरह से यूरोप में पड़ता है? विकल्प - रूस, तुर्की, यूक्रेन, कजाकिस्तान।बिना लाइफ लाइन का इस्तेमाल किए हुए।

देशबंधु पांडे की 3 लाख जीतने की खुशी हुई गायब

देशबंधु पांडे की 3 लाख जीतने की खुशी हुई गायब

देशबंधु पांडे ने जवाब में रूस बोला। जो कि गलत निकला। इसका सही जवाब यूक्रेन था। बताया जाता है कि रेलवे प्रशासन के खिलाफ पांडे कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि मीडिया के सामने इस मामले को और हवा ना देते हुए खुद देशबंधु पांडे ने अपनी तरफ से रेलवे की चार्जशीट का जवाब दे दिया है। इस पूरे मामले से देशबंधु पांडे की 3 लाख जीतने और अमिताभ बच्चन से मिलकर केबीसी 13 एपिसोड का हिस्सा बनने की पूरी खुशी पानी में मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X