KBC 13 : अमिताभ बच्चन का कैटरीना कैफ के साथ टिप टिप बरसा पानी पर डांस, वीडियो वायरल
अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में इस बार सूर्यवंशी की टीम एक साथ दिखाई दी। कोरोना के बीच सूर्यवंशी ने जहां सिनेमाघर में चमक लेकर आयी है। वहीं दूसरी तरफ टीवी पर भी सूर्यवंशी की टीम ने केबीसी में आकर काफी मस्ती करती हुई दिखाई दी। सूर्यवंशी के दम से भरा हुआ केबीसी 13 का पूरा एपिसोड काफी दमदार रहा। लेकिन लाइमलाइट लेकर अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ चले गए।
सूर्यवंशी के निर्देशक रोहित शेट्टी के बोलने पर अमिताभ बच्चन ने कैटरीना कैफ के साथ टिप टिप बरसा पानी सांग पर डांस किया। सूर्यवंशी में यह गाना जितना रोमांटिक है उससे कई अधिक अपने रंग से अमिताभ बच्चन ने केबीसी के मंच पर इसे यादगार बना दिया। इसका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से देखा जा रहा है।

जहां पर रोहित शेट्टी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने यह गुजारिश करते हैं कि फिल्म में टिप टिप बरसा पानी का एक वर्जन है वो चाहते हैं कि कैटरीना कैफ के साथ हो। इसके बाद कैटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन एक साथ खड़े हो जाते हैं। कैटरीना कैफ कहती हैं कि बहुत ही साधारण स्टेप हैं। कैटरीना कैफ स्टेप सिखाती हैं ।
अमिताभ बच्चन इसे फॅालो करने की कोशिश करते हैं। इस डांस को करने से पहले अमिताभ बच्चन जाकर रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार को देखते हुए कहते हैं कि फंसा दिया सर। इसके बाद कैटरीना कैफ की तरफ देखते हुए और डांस में फॅालो करते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं कि क्या मैं आपकी तरफ नहीं देख सकता। इसके बाद थोड़ा सा डांस करने के बाद दोनों अपनी जगह पर बैठ जाते हैं। इसी के साथ इस एपिसोड में स्टंट मैन रोहित शेट्टी का आभार जताते हुए नजर आते हैं कि किस तरह मुश्किल वक्त में वह हमेशा उन लोगों के साथ खड़े रहे हैं। साथ ही अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने ढेर सारी मस्ती भी की।


Click it and Unblock the Notifications











