कौन बनेगा करोड़पति 13 में अमिताभ बच्चन ने किया पिता की शादी का खुलासा, बताई बच्चन सरनेम की वजह !
कौन बनेगा करोड़पति कई बार कंटेस्टेंट और गेस्ट से बात करते हुए अमिताभ बच्चन अपने परिवार और निजी जिंदगी पर भी कई खुलासे कर देते हैं। ऐसा ही नजारा एक बार फिर से कौन बनेगा करोड़पति सीजन 3 में देखने को मिला। अमिताभ बच्चन ने बताया कि कैसे उनके पिता के नाम से बच्चन सरनेम जुड़ गया और इसके पीछे की उनकी क्या वजह रही है। कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में एक्ट्रेस भाग्यश्री बतौर मेहमान पहुंची।
भाग्यश्री से अमिताभ बच्चन ने उनकी लव स्टोरी के बारे में बताया।भाग्यश्री ने बताया कि कास्ट अलग होने से दोनों का परिवार शादी के खिलाफ था। जब भाग्यश्री ने अपनी पूरी लव स्टोरी सुनाई तो अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़कर भाग्यश्री के पिता से उनकी शादी को स्वीकार करने की अपील की।

साथ ही अमिताभ बच्चन ने यह भी खुलासा किया कि उनके माता-पिता भी अलग कास्ट से जुड़े थे। अमिताभ बच्चन ने अपने माता-पिता की प्रेम कहानी और शादी कैसे हुए और कैसे बदला उनका सरनेम इसकी पूरी जानकारी केबीसी 13 के शो पर दे दी। अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनकी मां तेजी बच्चन सिख परिवार से हैं।
पिता उत्तर प्रदेश के कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अमिताभ बच्चन ने बताया कि मां तेजी और पिता हरिवंशराय बच्चन की शादी में कुछ बाधाएं आई थीं। इसके बाद सभी इसके लिए सहमत हो गए थे। अमिताभ बच्चन ने कहा कि यह उस वक्त की बात है जब साल 1942 चल रहा था। लेकिन हैरानी है कि आज भी लोग इन चीजों पर यकीन रखते हैं।
अमिताभ बच्चन एक और किस्सा शेयर करते हुए कहा कि पिता ने इसे ही देखते हुए अपना सरनेम बच्चन रखा। इसकी वजह यह है कि यह सरनेम किसी कास्ट को नहीं दिखाता है। आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 13 फिर से टीआरपी पर अपनी पकड़ बना रहा है।कोरोना महामारी के बीच कई कंटेस्टेंट के साथ सेलेब्स भी इस शो का हिस्सा बन रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications