..................... Kaun Banega crorepati 11 teaser Amitabh Bachchan inspire fight for dreams - Hindi Filmibeat

कौन बनेगा करोड़पति 11 का जबरदस्त Video, अमिताभ बच्चन की सपनों की कहानी दिल छू लेगी

By Prachi Dixit

टीवी के बहुप्रतिक्षित शो कौन बनेगा करोड़पति 11 का आगाज जल्द होने वाला है। इसकी पहली झलक सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जहां पर अमिताभ बच्चन एक बार फिर सपनों को उड़ान देने की कवायद में जुटे हुए हैं।केबीसी के नए प्रोमो में बताया गया है कि कैसे सपनों को पूरा करने के रास्ते में कई परेशानियां आती हैं, लेकिन जिद्द आपको जीत के मुकाम पर पहुंचाती है।

फिर हर किसी के लिए आप खास हो जाते हैं। अपने पिछले सीजन की तरह इस बार फिर कौन बनेगा करोड़पति नई थीम के साथ वापसी कर रहा है। इस बार की थीम है, विश्वास है तो उस पर खड़े रहो अड़े रहो। जल्द शो का ट्रेलर भी लांच किया जाएगा। हाल ही में निर्देशक नितेश तिवारी लखनऊ पहुंचे।

Kaun Banega crorepati,

जहां पर उन्होंने शो के प्रोमो की शूटिंग की है। शो अगस्त में शुरू होने वाला है। 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग के चलते अमिताभ मुंबई के फिल्म सिटी में प्रोमो और टीजर की शूटिंग नहीं कर पाएं। इस वजह से लखनऊ में शो के प्रोमो वीडियो की शूटिंग की गई।केबीसी की पूरी टीम ने लखनऊ जाकर केबीसी का पहला प्रोमो शूट किया है।

मुमकिन है कि अगस्त के शुरुआती वीक से कौन बनेगा करोड़पति नए सीजन के साथ लौटकर आए। फिलहाल अमिताभ अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। यहां देखिए केबीसी 11 का नया प्रोमो Video

बहरहाल क्या आप जानते हैं कि अब तक कैसे केबीसी के 7 विनर्स की दुनिया करोड़ों जीतने के बाद बदल गई है। यहां देखिए एक खास रिपोर्ट...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X