KBC 11 Promo: फिर से अमिताभ बच्चन की आवाज में दमदार वीडियो, खड़े रहो- अड़े रहो
टीवी के बहुप्रतिक्षित शो कौन बनेगा करोड़पति 11 का आगाज जल्द होने वाला है। इसकी पहली झलक सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले शेयर की। अब इसका दूसरा प्रोमो रिलीज किया गया है। जहां एक बार सपने और समाज के बीच की लड़ाई को दिखाया गया है। बाप और बेटे की कहानी दिखाई गई है।
बेटा सिलाई नहीं बल्कि विदेश में पढ़ाई करना चाहता है। जिसके लिए फिर वह समाज का टारगेट बन जाता है। जहां पर मोहल्ले में बवाल, दिमाग पर सवाल। कुल मिलाकर जीना बेहाल हो जाता है। लेकिन अगर आप लड़ जाते हैं और कुछ कर जाते हैं तो उसके बाद सिर्फ कमाल होता है।
अमिताभ बच्चन की आवाज में ये प्रोमो काफी जबरदस्त दिखाई और सुनाई पड़ रहा है। इस बार का केबीसी बता रहा है कि विश्वास अगर है को खड़े रहो #अड़े रहो। कुलमिलाकर केबीसी के नए प्रोमो में बताया गया है कि कैसे सपनों को पूरा करने के रास्ते में कई परेशानियां आती हैं, लेकिन जिद्द आपको जीत के मुकाम पर पहुंचाती है। इस बार की थीम है, विश्वास है तो उस पर खड़े रहो अड़े रहो।

आपको बता दें कि शो अगस्त में शुरू होने वाला है। 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग के चलते अमिताभ ने अभी इस शो की शूटिंग शुरू नहीं की है। खबर है कि शो के लिए कंटेस्टेंट फाइनल किए जा चुके हैं। मुमकिन है कि अगस्त के शुरुआती वीक से कौन बनेगा करोड़पति नए सीजन के साथ लौटकर आए। फिलहाल अमिताभ अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। यहां देखिए केबीसी 11 का नया प्रोमो Video


Click it and Unblock the Notifications