KBC 11 लांच पर अमिताभ बच्चन ने कहा- '19 सालों में इस शो की वजह से बहुत बदलाव आया है'

कौन बनेगा करोड़पति 11 लांच हो चुका है। अमिताभ बच्चन एक बार फिर इस शो के जरीए लोगों के सामने आएंगे। शो के लांच में अमिताभ बच्चन ने कहा कि- इस शो से जुड़े मुझे 19 साल पूरे हो चुके हैं। 19 सालों में इस शो की वजह से काफी बदलाव आया है। लोगों के साथ साथ मेरी जिज्ञासा भी बढ़ी है। शो में आए लोगों की कहानियों से मुझे प्रेरणा मिलती है।

बता दें, ब्रिटिश प्रोग्राम Who Wants to Be a Millionaire? की तर्ज पर बना यह कार्यक्रम अब तक 11 सीजन दे चुका है। जिसमें से 10 सीजन अमिताभ बच्चन ने होस्ट किय हैं। तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था, लेकिन उनका जादू नहीं चल पाया। लिहाजा, बिग बी ने वापसी कर लिया।

Kaun Banega Crorepati 11

शो के 11वें सीजन का लांच हो चुका है। अमिताभ बच्चन काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, शो में अलग अलग तरह के लोगों से मिलने का मौका मिलता है। यही लोग मुझे शो से जुड़े रहने के लिए मोटिवेट करते हैं। मुझे उनकी कहानियों से जुड़ने का मौका मिलता है।

यह पूछने पर कि यदि मौका मिले तो परिवार को कौन सा सदस्य हिस्सा बनना चाहेगा? बिग बी ने कहा- नियम के अनुसार मेरे परिवार का कोई भी सदस्य हिस्सा नहीं ले सकता। लेकिन जया जी ये शो नियम से देखती हैं। श्वेता और ऐश्वर्या भी साथ साथ खेलती हैं। आराध्या भी देखना पसंद करती है।

सवालों की बात पर अमिताभ बच्चन ने कहा- बाकी लोगों की तरह मुझे भी इस हॉट सीट से डर लगता है। मेरा सामान्य ज्ञान कुछ खास नहीं है। लोग मुझसे प्रेरणा लें, मैं इस लायक नहीं हूं। 250 लोगों की टीम इस शो पर काम करती है। दूसरे भाषाओं में भी यह शो बन रही है और अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है।

वेब सीरिज करने की इच्छा जताते हुए बिग बी ने कहा कि, कोई मिले तो बता दीजिएगा कि मैं वेब सीरिज करना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X