केबीसी के 1000 एपिसोड पूरे होने पर बेटी और नातिन के सामने रो पड़े अमिताभ बच्चन, देखिए VIDEO
कौन बनेगा करोड़पति का हर सीजन लोकप्रिय होने के साथ टीआरपी पर भी हिट रहा है। अमिताभ बच्चन इस शो की शान हैं। जाहिर सी बात है कि अमिताभ बच्चन के बिना केबीसी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 21 सालों से जारी इस करोड़पति गेम शो का सबसे मजबूत चेहरा अमिताभ बच्चन रहे हैं।
कौन बनेगा करोड़पति ने अपना 1000 एपिसोड पूरा कर लिया है। केबीसी के इस खास दिन को स्पेशल बनाने के लिए अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा पहुंची। जहां पर पूरे एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। हॅाट सीट पर अपने परिवार के साथ बैठकर अमिताभ बच्चन अपने आंसू नहीं रोक पाए। सोनी टीवी के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में एक वीडियो शेयर किया गया है।

इस वीडियो में श्वेता अपने पिता अमिताभ बच्चन से पूछती हैं कि पापा, मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि यह एक हजारवां एपिसोड है तो आपको कैसा लग रहा है, अमिताभ बच्चन ने कम शब्दों में इसका शानदार जवाब दिया । अमिताभ बच्चन ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दुनिया बदल गई।
इस वीडियो के साथ चैनल ने कैप्शन में लिखा है कि चेहरे की मुस्कान, आंखों में खुशी के आंसू, ढेर सारा ज्ञान और आप सभी के प्यार के साथ केबीसी पूरे कर रहा है 1000 एपिसोड। इस हंसी पल में भावुक एबी सर। इस वीडियो के अंत में केबीसी के होस्ट और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भावुक होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस भावुक पल में अमिताभ बच्चन हल्की सी हंसी के साथ कहते हैं ऑल राइट। वैसे इस मौके पर नव्या भी अपने नाना से कहती हैं कि जो भी हॅाट सीट पर बैठता है,आप उससे पूछते हैं कि केबीसी की तैयारी कैसी है। आज मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि आपने हमारे लिए तैयारी कैसी की है। अमिताभ बच्चन इस पर कहते हैं कि जलेबी की तरह सीधे सवाल होंगे और भूल भुलैया की तरह आसान।


Click it and Unblock the Notifications