टीवी की इस हसीना ने सुनाई खुशखबरी, घर आया नन्हा मेहमान, शेयर की फोटोज

Aditi Dev Sharma Blessed With Baby Girl: कथा अनकही सीरियल से घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस अदिति देव ने 41 साल की उम्र में बेटी को जन्म दिया है। बता दे की हाल ही में उन्होंने अपनी मां बनने की खुशखबरी शेयर की है और साथ में अपने पति के साथ तस्वीर भी शेयर की है। साथ ही अब एक्ट्रेस की इस खुशखबरी को सुनने के बाद में फंस भी काफी ज्यादा खुश हो गए हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अदिति और उनके पति सरवार ने पहले बच्चे सर्ताज का साल 2019 में स्वागत किया। अब तकरीबन 5 साल बाद उनके घर पर नन्ही सी बेटी का जन्म हुआ है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने खुद तस्वीरों को शेयर किया और इसमें उनके बेटे भी साथ में नजर आए। एक तस्वीर में बेटे ने इस स्लेट पकड़ी हुई है।
स्लेट पर लिखा हुआ है कि "बड़ा भाई बन गया।" एक अन्य तस्वीर में स्लेट पर "ये एक लड़की है" लिखा हुआ है। इस प्यारी सी फैमिली ने अपने परिवार में नए सदस्य की आने की खुशखबरी बहुत ही खास अंदाज के साथ में दी है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी इस खुशी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितना ज्यादा खुश है।
अदिति ने भी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि "प्रिय बेटी जब तुम इस दुनिया में आई तो हम पहले ही समझ चुके थे कि तुम बहुत प्यार, दुआ और उम्मीद के साथ में आ रही हो। वो यहां पर है और वह अद्भुत है। तुम्हारी नन्ही सी बाहों, छोटी-छोटी उंगलियां, चमकती हुई आंखों और तुम्हारी हंसी ने हमारी जिंदगी को बदल कर रख दिया है। हम इस बात के हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे कि हमें सबसे अच्छा आशीर्वाद मिला।"
अब अदिति और उनके परिवार को फैंस से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि अदिति ने साल 2014 में सरवार आहूजा के साथ में शादी की थी। 2019 में उनके बेटे का जन्म हुआ और अब 2024 में उनकी बेटी का भी जन्म हो चुका है।
अदिति के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उनको कथा अनकही सीरियल में देखा गया था और इसमें उनके साथ में अदनान खान ने लीड किरदार निभाया था। सीरियल को साल 2022 से 2023 तक प्रसारित किया गया था। उन्होंने कई सारे दूसरे टीवी शोज़ और फिल्मों में भी काम किया।


Click it and Unblock the Notifications