अक्षय कुमार की सुपरहिट सीक्वल,एक झटके में हीरोइन फाइनल dhamaka !
इन दिनों टीवी एक्ट्रेस के लिए बॅालीवुड सुनहरे मौके लेकर आ रहा है। मौनी रॅाय जल्द ही अक्षय कुमार की गोल्ड तो मृणाल ठाकुर बहुप्रतिक्षित फिल्म सुपर 30 में ऋतिक रोशन के साथ बिग डेब्यू करने जा रही हैं।
लेकिन अब ऐसा मालूम होता है कि मेरी दुर्गा में निगेटिव किरदार में नजर आने वाली केट शर्मा भी ब्लॅाकबस्टर डेब्यू करने की तैयारी में हैं।

वो भी सुभाष घई की फिल्म ऐतराज के सीक्वल से। सुभाष घई ने इसी साल से इस फिल्म की स्क्रिप्ट के बाद कास्टिंग का काम कर रहे हैं। 2004 में रिलीज हुई ऐतराज में अक्षय कुमार,करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।
हमेशा की तरह सुभाष घई कास्टिंग में फ्रेश चेहरे की तलाश कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने केट को अपनी फिल्म ऐतराज के लिए फाइनल कर लिया है। हालांकि फिल्म में हीरो को लेकर अभी कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है।
कुछ दिन पहले खबर आयी थी कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है। फिलहाल दोनों ने ऐतराज के सीक्वल के लिए हामी नहीं भरी है।गौरतलब है कि 2014 में अपनी फिल्म कांची के लिए नया चेहरा मिश्टी को लांच किया था।
बहरहाल, 1 नहीं बल्कि टीवी की 7 सुपरहिट एक्ट्रेस बिग प्रोजेक्ट के साथ डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। यहां देखिए चौंकाने वाली लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications













