ननद Arti Singh की शादी में Kashmera Shah ने छूए ससुर Govinda के पैर, जुड़वा बच्चों को दिया आर्शीवाद

Kashmera Shah On Govinda: आरती सिंह की शादी इस महीने चर्चा का विषय बन गई। एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन दीपक चौहान के संग सात फेरे लेकर उन्हें अपना हमसफर बना लिया। इस बीच इनके परिवार में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद फैंस भी काफी खुश हो गए।
अपनी भांजी आरती सिंह की शादी में पहुंचकर दोनों परिवारों के बीच कई सालों से चले आ रहे मनमुटाव को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। गोविंदा के आने पर उनकी बहू कश्मीरा शाह ने खुशी जाहिर की है। हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करके कश्मीरा और कृष्णा ने अपनी खुशी जाहिर की है, उन्होंने कहा- 'हम सब लोग बहुत खुश हैं' जब पूछा गया कि क्या कश्मीरा ने गोविंदा के पैर छूए तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा- ये बोलने की बात नहीं है। वो हमेशा से बहुत स्वीट रहे हैं। उन्होंने मेरे दोनों बच्चों को ब्लेस किया आशीर्वाद दिया।
आपको बता दें, कृष्णा से अनबन के बाद भी उनके मामा गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन के साथ आरती को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। गोविंदा को शादी में देख लोगों को लगा था कि अब सबकुछ ठीक हो गया है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि गोविंदा के इस शादी में आने के बाद भी उनकी नाराजगी खत्म नहीं हुई है। क्योंकि, गोविंदा की पत्नी इस शादी का हिस्सा नहीं बनी हैं।
दीपक चौहान सक्सेसफुल बिजनेसमैन और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक हैं। इसी के साथ दीपक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। जहां आरती टीवी की दुनिया में मशहूर हैं, वहीं दीपक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ अपनी प्रोफ़ाइल रखते हैं, लेकिन दीपक को भी 16 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आरती सिंह के होने वाले पति 38 साल के हैं और 5 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











