कश्मीरा शाह का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, लॉस एंजिल्स में हुई ऐसी दर्दनाक घटना, तस्वीर देख फटी रह जाएंगी आंखें

kashmera Shah

kashmera Shah met with an accident in LA: एक्ट्रेस कश्मीरा शाह आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन फिलहाल तो उनसे जुड़ी एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल एक्ट्रेस का लॉस एंजिल्स में एक्सीडेंट हो गया है। जिसकी तस्वीरें देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक्सीडेंट की तस्वीर शेयर की है जहां देखा जा सकता है कि कपड़ा पूरा खून ने भीग गया है।

हाल ही में कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्सीडेंट की तस्वीर शेयर की है जहां वह खून से लथपथ एक कपड़ा नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। सभी कश्मीरा का हाल चाल जानने के लिए इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

तस्वीर शेयर कर कश्मीरा बोलीं- बस बचा लिया...

बता दें कि इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही कश्मीरा शाह कैप्शन में लिखती हैं- 'हे भगवान बस आपने मुझे बचा लिया। यह बहुत बड़ा एक्सीडेंट था। कुछ बड़ा होने वाला था। छोटे में निकल गया। मुझे उम्मीद है कि यह घाव अब जल्द ठीक हो जाएगा, लेकिन हर एक पल ऐसे जियो जैसे वह लौटकर नहीं आने वाला है। आज मुझे मेरे परिवार की बहुत ज्यादा याद आ रही है।'

तस्वीर देख घबराए लोग

पत्नी के इस पोस्ट पर कृष्णा ने कमेंट करते हुए लिखा- शुक्र है अब तुम ठीक हो तो वहीं तनाज़ ईरानी ने कमेंट करते हुए लिखा- हे भागवान ये बहुत ही डरावना है। भगवान करे तुम ठीक हो। दीपशिखा नागपाल लिखती हैं- हे भगवान! अब तुम बस जल्द से वापस आ जाओ।

परिवार था मुंबई में

आपको बता दें कि इन दिनों कश्मीरा LA में हैं। उनके दोनों बेटे पिता के पास मुंबई आ गए थे। वहीं अपने दोनों बच्चों को पाकर कृष्णा बहुत खुश तो हुए, लेकिन वह कश्मीरा को बेहद मिस कर रहे थे, लेकिन अचानक से मिली उनकी इस एक्सीडेंट की खबर ने कृष्णा को ही क्या उनके परिवार और उनके चाहने वालों को चौंका दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X