कश्मीरा शाह का हुआ एक्सीडेंट, हड्डी-पसली पर आई चोट, बोलीं- लोगों की बुरी नजर लग गई...

Kashmera Shah

Kashmera Shah Gets Injured: कृष्णा अभिषेक की पत्नी और जानी मानी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह अपने खास अंदाज के लिए पसंद की जाती हैं। कश्मीरा आए दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चाओं में बनी रहती हैं, लेकिन फिलहाल तो कश्मीरा 'लाफ्टर शेफ' शो में नजर आ रही हैं। इस शो में वह अकेली नहीं हैं। वह पति कृष्णा अभिषेक के साथ शो में जमकर तड़का लगाती दिखती हैं, लेकिन जब हाल ही में एक्ट्रेस को देखा गया तो पैपराजी देखकर हैरान ही रह गए। पैप्स से कश्मीरा कहती हैं कि लोगों की बुरी नजर लग गई है।

कश्मीरा ने शेयर कीं चोट की तस्वीरें
जी हां, कश्मीरा शाह के शरीर पर चोट के निशान थे और उनके पैर में भी चोट लगी हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने चोट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि कश्मीरा शो के लिए मेकअप करवाती नजर आ रही हैं, लेकिन फिर अगली ही तस्वीर में वह अपनी पसलियों की चोट दिखाती हैं फिर वह अपने पैर की चोट दिखाती नजर आती हैं।

लग गई है बुरी नजर-कश्मीरा
इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही कश्मीरा कैप्शन में लिखती हैं- मझे लगता है कि हर जगह बुरी नजर है और मैं अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। अभी सेट पर एक दुर्घटना हुई। जिसमें मैं बुरी तरह से गिर गई। मेरी पसली पर चोट लगी है और मेरा टखना टूट गया है, लेकिन शो जारी रहेगा। बता दें कि कश्मीरा के इस पोस्ट पर फैन्स ही नहीं सितारों ने भी जमकर कमेंट किया है।

पति कृष्णा अभिषेक ने किया ये कमेंट
बता दें कि एक्ट्रेस को इतनी चोट लगने के बाद भी उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी की। कश्मीरा की चोटिल तस्वीरें देख पति कृष्णा अभिषेक ने कमेंट करते हुए लिखा- तुमने शो नहीं रुकने दिया, मुझे तुमपर गर्व है। वहीं रोहित वर्मा ने कहा आप अपना ध्यान रखो और जल्द ठीक हो जाओ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X