गणेश पूजा के दौरान कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने पहने ऐसे कपड़े, हो गईं ट्रोल!
गोविंदा का भांजा कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह कुछ समय से लगातार खबरों में चल रहे हैं और गोविंदा के साथ उनके अनबन की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद कश्मीरा शाह काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर ट्रोलर्स जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। हालांकि कश्मीरा की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।
दरअसल ये वीडियो गणेश पूजा के दौरान का है और इसमें कश्मीरा शाह जालीदार कपड़े पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ साथ वो गणेश पूजा करती हुईं नजर आ रही हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए हैं और उन्होने कमेंट किए हैं।

कश्मीरा शाह हालांकि इस वीडियो में काफी अच्छी लग रहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई है। बता दें कि उनका कहना है कि इस तरह के कपड़े पहनकर पूजा करना सही नहीं है।
एक यूजर ने लिखा है... 'आपलोग पूजा के वक्त भी इस तरह के कपड़े पहन लेते हो।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दुपट्टा तो पूजा के टाइम सिर पर ले लेना चाहिए था।' इस तरह से कई लोग अपनी राय इस पर दे रहे हैँ। हालांकि कश्मीरा शाह के फैंस उनके बचाव में कमेंट कर रहे हैं और ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
बता दें कि कश्मीरा शाह काफी मुखर हैं और हो सकता है कि उनका कमेंट भी इसपर आए। हाल ही में गोविंदा की पत्नी की तरफ से कृष्णा और उनके परिवार को लेकर काफी खरी खोटी सुनाई गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











