Video: गणपति विसर्जन मे खराब हुई कपूर एक्ट्रेस की हालत, बोली- '3.5 घंटे से पीट रहे हो... प्लीज गाली मत देना'

Kashish Kapoor Viral Video: 'बिग बॉस 18' से नाम कमा चुकी अभिनेत्री कशिश कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कशिश कपूर काफी गुस्से में और डिस्टर्ब दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कशिश कपूर जिस तरीके से अपनी बात रख रही हैं उससे साफ है कि वो काफी इरिटेट हो चुकी हैं।
दऱअसल, पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है। ऐसे में बप्पा के स्वागत और विसर्जन का सिलसिला काफी तेजी से चल रहा है। इस वीडियो में कशिश कपूर ने गणपति विसर्जन के दौरान तेज आवाज में ढोल बजाने वालों से अनुरोध किया है कि वे कम शोर करें। उन्होंने यह भी कहा है कि लोग उनकी बात समझने की कोशिश करें और कृपया उन्हें गाली न दें।
कशिश कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'बस दूसरों को परेशान करके कौन सी भक्ति होती है और अब मैं जानती हूं कि मैं ये बोल रही हूं तो आएंगे कुछ धर्म के रक्षक पुजारी मेरे कमेंट सेक्शन में मुझे गाली देने के लिए, लेकिन कृपया मेरा साथ दें। मैं 20वीं फ्लोर पर रहती हूं और मेरे घर के के सारे के सारे खिड़की-दरवाजे सब कुछ बंद हैं, लेकिन जो ये नीचे से शोर हो रहा है, ये जो बज रहा है, इससे 20वीं मंजिल पर मेरा सिर में घूम रहा है।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं समझती हूं कि ये विसर्जन है, जुलूस है, मैं भी गई हूं और मुझे बहुत अच्छा लगता है, वो एहसास मंत्रमुग्ध करने वाला है, अद्भुत है, असली है, लेकिन भाई 15 मिनट-20 मिनट, आधा घंटा, एक घंटा, लेकिन भाई साढ़े तीन घंटे से बज रहा है। बप्पा को कितना इंप्रेस करोगे और अगर आप इसे उचित वॉल्यूम पर बजाएंगे, तो क्या बप्पा बुरा मान जाएंगे, यार न कोई सुर और न कोई ताल, बस खाली पीली बजाए जा रहे हो।'
उन्होंने आगे कहा, '3.5 घंटे से पिट रहे हो, मेरे सिर में दर्द शुरू हो गया है, भाई समझो, तुम उनसे प्यार करते हो, लेकिन प्लीज कठोरता करना बंद करो, मुझे गाली मत देना यार, प्लीज समझो।' बता दें, कशिश कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और यही वजह है कि उनके शेयर करते ही उनका पोस्ट तुरंत वायरल हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











