'हमारा उत्पीड़न करना बंद करो..' गणपति विसर्जन पर भड़कीं कशिका कपूर, लोग बोले- 'पाकिस्तान चली जा'

Kashish Kapoor

Kashish Kapoor Ganapati Video- कशिश कपूर अक्सर अपने विवादित बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं और बिग बॉस में आने के बाद उनको लोग अच्छी तरह पहचानने लगे हैं। लेकिन अब उनको लेकर एक नए विवाद ने जन्म लिया है।

सोनू निगम के अजान के स्पीकर वाले विवाद के बाद अब कशिश कपूर ने गणपति महोत्सव में बज रहे साउंड को लेकर आपत्ति व्यक्त की है। उनका कहना है कि ये किस तरह का टॉर्चर है।

कशिश ने भड़कते हुए ये वीडियो बनाया था जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कशिश ने गणपति महोत्सव में साउंड की आवाज को लेकर काफी कुछ कहा है।

उत्पीड़न करके कौन सी भक्ति होती है?

कशिश कपूर इस वीडियो में कह रही हैं, ''लोगों को हैरेस करके कौन सी भक्ति होती है। अभी आएंगे कुछ धर्म के रक्षक और पुजारी मेरे कमेंट सेक्शन में गाली देने के लिए। लेकिन जब मैं बोल रही हूं तो थोड़ा सह लो। मैं 20वें फ्लोर पर रहती हूं और मेरे घर के सारे खिड़की दरवाजे बंद हैं लेकिन फिर भी जो ये शोर हो हो रहा है ये मेरे सर में घुस रहा है। मुझे पता है कि विसर्जन है और मैं खुद गई हूं, मुझे पसंद है, अच्छी फीलिंग आती है। लेकिन भाई 15 मिनट या 20 या 1 घंटा लेकिन साढ़े तीन घंटे से ये बजे जा रहा है। कितनी इंप्रेस करोगे बप्पा को एक ही कॉर्नर में बजा बजाकर। थोड़ा सा अगर रीजनेबल वॉल्यूम में बजाओगे तो बप्पा बुरा मान जाएंगे क्या। ना सुर ना ताल बस पीट रहे हो,सर में दर्द शुरु हो गया है बंद कल दो अब। हम लोगों को हैरेस करना बंद करो।''

लोगों के कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''पाकिस्तान चली जाओ।'' एक ने लिखा, ''मतलब क्लब मैं गाने बजेंगे तो मजा और हमारे बप्पा के लिए बजेंगे तो सजा??'' एक ने लिखा, ''सही तो है छोटे बच्चे होते ज्यादा आवाज नुक्सान करती है।'' एक ने लिखा, ''तू मर जा जिंदा क्यों है।''

More from Filmibeat

Read more about: kashish kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X