..................... Kashish Kapoor alleges cricketer of one night stand offer says he call me alone to his house to impress - Hindi Filmibeat

हीरोइन ने इस क्रिकेटर को खुले में लाकर किया एक्सपोज, बोलीं- उसने मुझे अकेले अपने घर बुलाया और फिर...

Kashish Kapoor On Cricketer

Kashish Kapoor On Cricketer: एक्ट्रेस और मॉडल कशिश कपूर ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उन्होंने बताया कि एक बहुत ही मशहूर क्रिकेटर ने उन्हें अकेले में मिलने के लिए अपने घर बुलाया था, जिस पर उन्होंने तुरंत मना कर दिया था। कशिश का यह बयान सुनकर उनके फैंस काफी हैरान हैं।

दरअसल, एक इंटरव्यू में जब कशिश से उनके करियर के डरावने अनुभवों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना नाम लिए एक बड़े क्रिकेटर के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'वो एक बहुत पॉपुलर क्रिकेटर है। ये मेरे लिए वाकई डरावना अनुभव था, क्योंकि उसने मुझे अकेले में मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। मैंने तुरंत मना कर दिया।'

क्रिकेटर को दिया था करारा जवाब

कशिश ने उस क्रिकेटर को क्या जवाब दिया था, यह भी बताया। उन्होंने कहा, 'मैंने उससे कहा, आप क्रिकेटर होंगे अपने घर पर। आप मेरे लिए सिर्फ एक लड़के हैं। मुझे इंप्रेस करके दिखाओ। मैं सिर्फ इसलिए इंप्रेस नहीं हो सकती क्योंकि आप एक क्रिकेटर हो।' उन्होंने साफ कहा कि वो क्रिकेट और क्रिकेटर्स की इज्जत करती हैं, लेकिन उनके लिए कोई बल्लेबाज या गेंदबाज नहीं है।

कौन हैं कशिश कपूर?

कशिश कपूर का जन्म बिहार के पूर्णिया में हुआ था। वो एक एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो अक्सर रील्स और व्लॉगिंग करती हैं। कशिश को 'मिस फैशन आइकन' का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

कशिश कपूर को लोग 'बिग बॉस 18' में भी देख चुके हैं, जहाँ वो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती थीं और सलमान खान से भी भिड़ गई थीं। इसके अलावा, वो 'स्प्लिट्सविला 15' में भी नजर आई थीं, जहाँ उन्होंने दिग्विजय राठी के साथ मिलकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

हाल ही में कशिश एक और वजह से चर्चा में आई थीं। जुलाई 2025 में उनके मुंबई वाले घर से 4.5 लाख रुपये की चोरी हो गई थी, जिसके लिए उन्होंने अपने हाउस हेल्प पर चोरी का आरोप लगाया था।

Read more about: kashish kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X