"मेरे नौकर ने मुझे दीवार से चिपकाया और.." हीरोइन को अकेले घर में देख बहका नौकर का दिमाग

Kashish Kapoor Attacked By Cook: एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 18' फेम कशिश कपूर के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई है। उनके घर में काम करने वाले कुक ने न सिर्फ 50,000 रुपये चुराए, बल्कि जब कशिश ने उसे रंगे हाथ पकड़ा तो उसने एक्ट्रेस पर हमला भी कर दिया। इस घटना के बाद कशिश बुरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने एक YouTube वीडियो में अपनी आपबीती सुनाई, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हैं।
दरअसल, 13 जुलाई को कशिश ने बताया कि उनके घर पर 7 लाख रुपये कैश रखे थे, जो उन्हें अपनी मां के अकाउंट में जमा करने थे। 9 जुलाई को जब वो पैसे चेक करने गईं, तो उनका लिफाफा खाली था। तभी उन्हें याद आया कि उनका कुक, सचिन कुमार चौधरी, कुछ देर पहले ही घर से निकला था।
कुक को पकड़ने के लिए भागीं कशिश
कशिश फौरन लिफ्ट में कुक के पीछे भागीं और उससे अपनी जेब दिखाने को कहा। पहले तो उसने मना किया, लेकिन कशिश की जिद्द पर उसने जेब दिखाई। कशिश ने देखा कि उसकी जेब में 50,000 रुपये थे। कशिश कुछ समझ पाती, इससे पहले ही कुक ने उन्हें दीवार से सटा दिया और धमकी दी कि 'किसी को कुछ मत बताना।' कशिश ने बताया कि उस पल उनका दिमाग सुन्न हो गया था।
'मैंने खुद को बचाने के लिए कहा... ठीक है, मेरे घर से निकल जाओ और मुझे दोबारा अपनी शक्ल मत दिखाना।' जैसे-तैसे कशिश ने उसे घर से बाहर निकाला और नीचे भागकर गार्ड को बुलाया, लेकिन तब तक कुक भाग चुका था। कशिश 20वीं मंजिल से सीढ़ियों से भागकर नीचे आईं, क्योंकि वो बहुत डर गई थीं। उन्होंने कहा, 'मैं डर के मारे उल्टी करने वाली थी, लेकिन मैंने खुद से कहा, बाद में मरना, पहले इस आदमी को रोको।'
इस घटना के बाद कशिश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनका दावा है कि पुलिस ने कहा कि वे इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि चोरी हुए पैसे वापस मिल पाएंगे। कशिश इस बात से भी दुखी थीं कि उनके माता-पिता को इस बारे में कुछ नहीं पता था, क्योंकि वो उन्हें परेशान नहीं करना चाहती थीं।
वीडियो में कशिश रोती हुई बोलीं, 'मुझे उस पर शक था, लेकिन कोई सबूत नहीं था। उसने मेरा भरोसा तोड़ा, और कैसे! मैंने उसे रंगे हाथ पकड़ा, फिर भी वो कह रहा था कि मैंने सिर्फ 50,000 चुराए।' इस घटना से कशिश बुरी तरह सदमे में हैं और उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घरेलू काम के लिए किसी को रखते समय बहुत सावधानी बरतें।


Click it and Unblock the Notifications











