कसौटी जिंदगी की 2 Spoiler: हनीमून से पहले अनुराग-कोमोलिका को हुई जेल, प्रेरणा की प्लानिंग
कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका की पूरी प्लानिंग पर पानी फेरने का काम प्रेरणा तगड़े तरह से कर रही है। प्रेरणा हर मौके पर कोमोलिका को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। वहीं मोहिनी कोमोलिका को अनुराग के साथ हनीमून पर जाने के लिए कहती है। कोमोलिका ये बात जाकर प्रेरणा से बताती है।
प्रेरणा चैंलेज करती है कि वह ऐसा होने नहीं देगी। इस बीच अनुराग ने फैसला लिया है कि वह अब प्रेरणा को अपना प्यार कभी नहीं दिखाएगा।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुराग और कोमोलिका हनीमून पर जाने के लिए निकलते हैं लेकिन वो दोनों सीधा जेल पहुंच जाते हैं। आइए जानते हैं कैसे।


Click it and Unblock the Notifications