..................... Kasautii Zindagii Kay's Parth Samthaan REVEALS he has crush on Komolika aka Aamna Sharif - Hindi Filmibeat

कसौटी के अनुराग 'पार्थ समथान' का खुलासा कहा- मैं बचपन में कोमोलिका 'आमना शरीफ' पर मरता था

कसौटी जिंदगी के' में अनुराग बसु की परफॉर्मेंस से नई पहचान बना रहे पार्थ समथान ने कोमोलिका को लेकर नया खुलासा किया है। बता दें कि हिना खान के शो से जाने के बाद इस भूमिका को निभा रही हैं आमना शरीफ।

पार्थ ने बताया है कि वह आमना शरीफ पर मरते थे। पार्थ ने बातचीच में आमना का बतौर कोमोलिका लौटना पसंद आया है। हालांकि वह हिना खान और करण सिंह ग्रोवर के जाने से दुखी भी हैं।

उन्होंने आमना के संबंध में कहा कि आमना बहुत ही प्‍यारी हैं। मैंने उनसे अपने प्यार का जिक्र किया। जब मैं छोटा तो उन पर मरता था और वह ये सुनकर हंसने लगीं। मैं उनका शो 'कहीं तो होगा' देखा करता था। वह आज भी वैसी ही दिखती हैं और बेहद पॉजिटिव इंसान हैं। शो में उनका आना एक अच्‍छा सरप्राइज रहा।

Parth Samthaan,Komolika ,Aamna Sharif

उन्‍होंने अपने को-स्‍टार एरिका फर्नां‍डीस के साथ की अफवाहों के बारे में भी बात की। पार्थ ने कहा कि इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। हम अच्‍छे दोस्‍त हैं और आज भी हमारे बीच दोस्‍ती वाला रिश्‍ता है। हम दोनों अच्‍छा काम कर रहे हैं।

हम दोनों अपने टीवी सीरियल में एक साथ काम कर रहे हैं और हमारे बीच सबकुछ अच्‍छा चल रहा है। कई बार हम दोनों के बीच काम में बहस या मतभेद होते हैं लेकिन यह आम बात है। अभी तो इस शो की कास्‍ट मेरे नये घर पर भी आयी थी और हमने साथ में खूब मस्‍ती की थी। मैं उन बातों के बारे में जानता भी नहीं,‍ जिसे अफवाहों का नाम दिया गया है। इस बात को हमें सुलझाने की जरूरत नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X