17 साल बाद सुपरस्टार का कमबैक,फैंस के लिए बिग सरप्राइज First Look
बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे पर भी कई ब्लॅाकबस्टर शो कमबैक की तैयारी कर रहे हैं। 17 साल बाद कसौटी जिंदगी की कि प्रेरणा और अनुराग की प्रेम कहानी जिसने श्वेता तिवारी और रोनित रॅाय को रातों रात स्टार बना दिया था।
2001 में शुरू हुए इस शो का अंत निर्माता एकता कपूर ने 2008 में कर दिया। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कसौटी जिंदगी की 2 के वापसी की घोषणा की । अब इस शो का पहला टीजर जल्द आपके सामने आने वाला है।

लेकिन इससे पहले इस शो की पहली झलक आप यहां पर देख लीजिए।इस शो में प्रेरणा की भूमिका एरिका फर्नांडीज निभायेंगी। कसौटी जिंदगी की 2' टाइटल के साथ यह शो अगस्त से स्टार प्लस पर प्राइम टाइम में टेलीकास्ट किया जाएगा।
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' शो की एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीज लोकप्रिय स्टार हैं। ऐसे में प्रेरणा के तौर पर उनको देखना दिलचस्प होगा। एरिका, प्रेरणा की तरह ब्लैक सूट में नजर आ रही हैं।
फोटो में अनुराग का चेहरा नहीं दिखा रहा है।अनुराग बसु का किरदार कौन करेगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। अभी तक शाहिर शेख, मोहित रैना और अंगद बेदी का नाम सामने आया है।
बहरहाल,यहां देखिए प्रेरणा यानी कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक की खूबसूरत तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications