कसौटी जिंदगी की 2: कोमोलिका 'हिना खान' शो से बाहर, प्रेरणा-अनुराग की शादी, महा ट्विस्ट !
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि प्रेरणा और अनुराग की कहानी में अगर कोई मसालेदार ट्विस्ट लेकर आया है तो वह कोमोलिका है। शो के शुरू में हर कोई ये जानने के लिए बेकरार था, कि आखिर कोमोलिका का अंदाज इस बार कैसा होगा।
हिना खान ने बतौर कोमोलिका इस किरदार को नई पहचान दी हैं। टीवी की संस्कारी बहू अक्षरा से कोमोलिका तक का सफर हिना ने दमदार तरीके से तय किया है। ये भी साफ है कि हिना के आने से शो की टीआरपी बढ़ी है। बीच में अपनी एंट्री के बाद वह शो से गायब हो गई थीं।

डेब्यू फिल्म की शूटिंग के कारण उन्होंने ब्रेक लिया था। इस बीच फैंस ने कोमोलिका को लाने की मांग उठाई। इसके बाद शो में हिना खान की बतौर विलेन एंट्री हुईं।
लेकिन अब वह दोबारा इस शो से जाने की तैयारी में हैं। जिसके लिए मेकर्स ने ऐसी प्लानिंग की है कि शो की पूरी कहानी बदली हुई दिखाई देगी।


Click it and Unblock the Notifications