नाइट ड्रेस में कोमोलिका 'हिना खान' ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर, फैंस ने कहा उफ्फ इतनी सेक्सी
कसौटी जिंदगी की 2 में इन दिनों सबसे ज्यादा किसी की चर्चा हो रही है तो वह और कोई नहीं हिना खान है। कोमोलिका के नाम से हिना इन दिनों काफी चर्चा बटोर रही हैं। खासकर अपने स्टाइल और ग्लैमर को लेकर। इस बार हिना खान ने कोमोलिका की नाइट ग्राउन में ऐसी तस्वीर शेयर की है।
इसके साथ हिना ने लिखा है कि निका नाइट ग्राउन उफ्फ। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कोमोलिका के लुक के साथ हिना खान को कसौटी जिंदगी में काफी स्टाइलिश और ग्लैमर से लबरेज रखा गया है।

बिग बॅास के बाद हिना खान ने अपने स्टाइल और ग्लैमर के लिए काफी बदलाव किया है। अपना वजन कम करने के बाद हिना खान अपने फिटनेस को लेकर भी काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। हिना खान का फिटनेस वीडियो और तस्वीरों को लेकर भी काफी पसंद किया जाता है। हिना खान की तस्वीरें केवल चंद मिनट में वायरल हो जाती हैं।
फैंस भी सोशल मीडिया पर अलग से कोमोलिका स्वैग हैशटैग करके हिना खान की तस्वीरें शेयर करने लगते हैं। चलिए आपको हिना की अब तक की वायरल तस्वीरें दिखाते हैं, जिसे आप देखते रह जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications