'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्टर प्राचीन चौहान गिरफ्तार, लड़की से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप!

नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी के बाद अब टीवी के एक और लोकप्रिय एक्टर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कसौटी जिंदगी की फेम अभिनेता प्राचीन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये पूरा मामला लड़की से छेड़छाड़ का बताया जा रहा है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार कसौटी जिंदगी की और एसआईटी की वेब सीरीज से लोकप्रिय हुए प्राचीन चौहान को हाल ही में मुंबई स्थित मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एक महिला ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप दर्ज करवाया है। जिसके बाद एक्टर के खिलाफ एक्शन पुलिस द्वारा लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 342,323 और 506(2) के तहत पूरा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तार से जांच भी कर रही है। गौरतलब है कि प्राचीन चौहान टीवी के लिए नया नाम नहीं हैं। उन्होंंने एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की से अपना टीवी डेब्यू किया था।

pracheen chauhan

इस शो में उन्होंने सुब्रतो बसु की भूमिका निभाई। यहीं से उन्हें टीवी की दुनिया में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने पलकें, सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में भी प्रमुख भूमिका निभाई। काफी समय से वह टीवी से दूर हैं और यूट्यूब पर लोकप्रिय हुए हैं। शिटी आइडियाज ट्रेंडिग में वह शो करते हुए नजर आते हैं।

इसमें वह अभिमन्यु की भूमिका निभा रहे हैं। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। रहा सवाल इस केस का तो ये रिपोर्ट लिखे जाने तक प्राचीन चौहान की तरफ से इस पूरे मामले में अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस भी इस केस की जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने भी अभी तक कोई जानकारी मीडिया में नहीं दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X