..................... Kasautii Zindagii Kay Erica Fernandes and Karan Singh Grover shooting in Switzerland first look - Hindi Filmibeat

स्विटजरलैंड में प्रेरणा- मिस्टर बजाज की रोमांटिक तस्वीर हुई वायरल,फैंस ने कहा आग लगा दी

By Prachi Dixit

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' की स्टार कास्ट स्विटजरलैंड में है। पार्थ समथान, एरिका फर्नांडीज, पूजा बनर्जी और करन सिंह ग्रोवर बुधवार रात को स्विटजरलैंड पहुंच चुके हैं। वहां जाते ही सभी ने शूटिंग शुरू कर दी। इस दौरान सभी कलाकार मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए।

जिसकी कई तस्वीरें सामने आयी हैं। लेकिन इस बीच अगर किसी तस्वीर ने फैंस के दिल में नई जगह बनाई है तो वह प्रेरणा और मिस्टर बजाज हैं। जी हां, दोनों की एक तस्वीर सामने आयी है। इस तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि प्रेरणा ने अनुराग को छोड़कर अब मिस्टर बजाज का हाथ थाम लिया है। प्रेरणा सबके सामने ये ऐलान करती हुई नजर आएगी कि वह अब मिस्टर बजाज से शादी कर रही है। अनुराग को लगेगा कि प्रेरणा ने उसे धोखा दिया है।

Kasautii Zindagii Kay 2

आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है। पीली साड़ी में एरिका फिर एक बार अपना जादू दिखा रही हैं। वहीं अनुराग के साथ उनकी जोड़ी जितनी स्क्रीन पर कमाल दिखती है। ठीक इसी तरह मिस्टर बजाज के साथ भी उनकी जोड़ी की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस दोनों की तस्वीर जमकर शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X